फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reliance 43rd AGM: गूगल करेगी जियो में निवेश, अंबानी ने कहा- 2G मुक्त होगा भारत

Wed, 15 Jul 2020 03:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 43वीं एजीएम हुई। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम पहली बार ऑनलाइन आयोजित की गई। रिलायंस कोरोना संकट काल में भी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म में दुनिया के दिग्गज निवेशकों की तरफ से भारी निवेश जुटाने में सफल रही है। आइए जानते हैं एजीएम की खास बातें।
विज्ञापन
Reliance AGM - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:49 PM, 15-Jul-2020

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने पहली बार रिलायंस की AGM को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन द्वारा कोरोना संकट काल में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। नीता अंबानी ने बताया कि मिशन अन्न सेवा के तहत देशभर में पांच करोड़ से अधिक गरीबों, मजदूरों व अन्य वर्कर्स के लिए भोजन उपलब्ध कराया गया है।

03:44 PM, 15-Jul-2020

नीता अंबानी ने बताया कि भारत में कोरोना संक्रमण शुरू होते ही पीपीई किट का बड़ा संकट पैदा हो गया था। इसके लिए रिकॉर्ड वक्त में मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाई गई। इससे प्रतिदिन एक लाख पीपीई किट और एन95 मास्क बनाए जा सकें। इतना ही नहीं, रिलायंस इमर्जेंसी सर्विस में लगी गाड़ियों के लिए देशभर में मुफ्त ईंधन भी उपलब्ध करा रही है।

03:41 PM, 15-Jul-2020

मुकेश अंबानी ने बताया कि BP ने उनके फ्यूल रिटेलिंग कारोबार में निवेश किया है। यह निवेश Jio-bp नाम के नए ब्रैंड के तहत हुआ है। Jio-bp भारतीय उपभोक्ताओं को आधुनिक समय के बेहतर समाधान प्रदान करेगा।

विज्ञापन
03:39 PM, 15-Jul-2020

रिलायंस रिटेल की जानकारी देते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि उनकी ग्रॉसरी बिजनेस को बढ़ाने की मुख्य रणनीति किसानों को जोड़ना और नए उत्पादों को घरों तक पहुंचाना है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और साथ ही उत्पादकता में भी इजाफा होगा।

03:36 PM, 15-Jul-2020

साल के अंत तक केजी-डी6 भारत को प्राकृतिक गैस प्रदान करने के लिए फिर से शुरू की जा सकता है।

विज्ञापन
03:35 PM, 15-Jul-2020

हालांकि अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से निर्धारित समयसीमा में सऊदी अरामको के साथ सौदा आगे नहीं बढ़ाया जा सका। मुकेश अंबानी ने कहा कि हम अपने प्रस्ताव के साथ एनसीएलटी जाएंगे ताकि हमारे ऑयल-टू-केमिकल कारोबार को एक अलग सहयोगी कंपनी बनाया जा सके।

03:33 PM, 15-Jul-2020

लॉकडाउन के दौरान रिलायंस ने वैश्विक बाजारों की अपनी समझ का लाभ उठाया है और मात्र दो हफ्तों में पेट्रोकेमिकल और ईंधन निर्यात को 2.5 गुना बढ़ा दिया है। साथ ही अंबानी ने कहा कि, 'हमने भारत का पहला ब्यूटाइल रबर प्लांट भी शुरू किया है, जिससे हम ब्यूटाइल रबड़ के दुनिया के शीर्ष दस उत्पादकों में शामिल हो गए हैं।'

03:31 PM, 15-Jul-2020

रिलायंस रिटेल में रणनीतिक और वित्तीय निवेशक निवेश करना चाहते हैं। इसलिए हम आगामी तिमाहियों में रिलायंस रिटेल में वैश्विक साझेदारों और निवेशकों को शामिल करेंगे।

03:28 PM, 15-Jul-2020

रिलायंस रिटेल भारत का सबसे बड़ा और सबसे अधिक लाभदायक खुदरा व्यापार है। इसका राजस्व 1,62,936 करोड़ रुपये और EBITDA 9,654 करोड़ रुपये का है। यह शीर्ष 100 वैश्विक खुदरा विक्रेताओं में केवल एकमात्र भारतीय कंपनी है।

03:27 PM, 15-Jul-2020

एजीएम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि इंटरनेट तक हर व्यक्ति की पहुंच होनी चाहिए। रिलायंस जियो के साथ साझेदारी पर उन्हें गर्व है। इससे भारत के उन लाखों-करोड़ों लोगों तक इंटरनेट की पहुंच होगी जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। इसके लिए गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के जरिये 4.5 अरब डॉलर का पहला निवेश किया गया है।

03:25 PM, 15-Jul-2020

आने वाले दिनों में जियोमार्ट पर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, फार्मास्यूटिकल्स और हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स की भी बिक्री होगी। इस संदर्भ में ईशा अंबानी ने कहा कि, 'एक ऑफर के रूप में ग्राहकों को जियोमार्ट पर पहला ऑर्डर करने पर एक कॉम्प्लिमेंट्री कोविड एसेंशियल किट भी मिलेगी।'

03:24 PM, 15-Jul-2020

जियोमार्ट ने 48 घंटे से भी कम समय में किराना के मौजूदा स्टोर को सेल्फ सर्विस स्टोर में बदलेगा, जिससे उनके ग्राहकों का अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा।

03:22 PM, 15-Jul-2020

रिलायंस फाउंडेशन प्लेटफॉर्म वर्चुअल ओपीडी सेवाएं प्रदान करने के लिए जियो हेल्थ हब प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है। इसने कोरोना संक्रमितों के लिए होम क्वारंटीन सेवाए लॉन्च की हैं, ताकि वे अपने घरों से ही अच्छी स्वास्थ्य सेवा पा सकें।

03:19 PM, 15-Jul-2020

आगे ईशा अंबानी ने कहा कि, 'रिलायंस व जियो के जरिए हम बड़े पैमाने पर डिजिटल हेल्थकेयर को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इनमें मुख्त स्तंभ हैं - जियो 4G मोबाइल नेटवर्क, जियो फाइबर ब्रॉडबैंड, जियोमीट प्लेटफॉर्म और JioHealthHub प्लेटफॉर्म।'

03:16 PM, 15-Jul-2020

मुकेश अंबानी ने कहा, 'जियो प्लेटफॉर्म्स ने 20 स्टार्टअप साझेदारों के साथ 4G, 5G, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिवाइसेज और OS, बिग डाटा, एआई, एआर/वीआर, ब्लॉकचेन, नेचुरल लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग और कंप्यूटर विजन जैसी तकनीकों में विश्व स्तरीय क्षमताओं का निर्माण किया है।

03:10 PM, 15-Jul-2020

मुकेश अंबानी ने कहा कि गूगल और जियो मिलकर Android आधारित स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। रिलायंस जियो भारत को 2G मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।

03:07 PM, 15-Jul-2020

वहीं आकाश अंबानी ने कहा कि, 'जियो डेवलपर्स प्रोग्राम के तहत कोई भी एप डेवलपर अपने एप्स डेवलप कर सकता है, उसे लॉन्च कर सकता है और साथ ही मोनेटाइज भी कर सकता है। जो डेवलपर्स जियो के साझेदार बनने की इच्छा रखते हैं, उन्हें (http://developer.jio.com) पर अधिक जानकारी मिल जाएगी।

03:02 PM, 15-Jul-2020

एजीएम के दौरान ईशा अंबानी ने कहा कि, जियो का एजुकेशन प्लैटफॉर्म्स Embibe भारत में क्वालिटी टीचर्स की कमी को पूरा करने का काम करेगा। यह तीन मूलभूत स्तंभों पर बनाया गया है -
  • अभूतपूर्व मानवीकरण
  • अतुल्य सामग्री
  • शिक्षक सशक्तिकरण

02:56 PM, 15-Jul-2020

Jio TV+ के साथ ही आप सिर्फ एक क्लिक में किसी भी ओटीटी पर कुछ भी देख सकते हैं। इसके साथ ही एजीएम में जियो ग्लास (Jio Glass) लॉन्च किया गया। इस ग्लास का वजन सिर्फ 75 ग्राम है, जो एक केबल से जुड़ा होगा। इस ग्लास में अभी 25 एप्स हैं। आगे इसमें कई दूसरे एप जोड़े जा सकते हैं।

02:53 PM, 15-Jul-2020

आकाश अंबानी और ईशा अंबानी ने कहा कि सेट टॉप बॉक्स के जियो एप स्टोर के जरिये कोई भी ग्राहक विभिन्न प्रकार के एप्स जैसे एंटरटेनमेंट, एजुकेशन, हेल्थ, कुकिंग, योग, गेमिंग, धर्म आदि का इस्तेमाल कर सकता है।

02:48 PM, 15-Jul-2020

एजीएम के दौरान मुकेश अंबानी ने आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और किरण को अपनी कंपनियों के नए और इनोवेटिव प्रोग्राम के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाया। आकाश अंबानी ने एजीएम को संबोधित करते हुए JioTV+ को पेश किया। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि JioTV+ में विश्व की 12 अग्रणी ओटीटी कंपनियों के कंटेंट उपलब्ध होंगे, जिनमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, वूट, SonyLiv, जी5, जियो सिनेमा, जियो सावन, यूट्यूब और कई अन्य एप्स शामिल हैं।

02:47 PM, 15-Jul-2020

आगे अंबानी ने कहा कि, 'RIL ने राइट्स इश्यू और जियो प्लेटफॉर्म्स से आए निवेश और बीपी द्वारा किए गए निवेश के जरिए कुल 2,12,809 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो वित्त वर्ष 2019-20 के आखिर के कुल कर्ज 1,61,035 करोड़ रुपये से ज्यादा है।'

02:45 PM, 15-Jul-2020

रिलायंस अब एक शून्य कर्ज वाली कंपनी बन गई है। मुकेश अंबानी ने कहा कि मार्च 2021 के लक्ष्य से काफी पहले ही हो गया है। कंपनी एक मजबूत बैलेंस शीट रखती है, जो जियो, रिटेल और ओटूसी के लिए ग्रोथ की योजनाओं को सपोर्ट करेगी।

02:44 PM, 15-Jul-2020

मुकेश अंबानी ने कहा, 'आरआईएल ने मौजूदा ईंधन खुदरा व्यापार में बीपी के साथ अपनी जेवी पूरी की है। बीपी ने जेवी में 49 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 7,629 करोड़ रुपये निवेश किए हैं।'

02:36 PM, 15-Jul-2020

जियो प्लेटफॉर्म्स ने 5G समाधान तैयार कर लिया है। स्पेक्ट्रम की उपलब्धता के साथ इसका ट्रायल भी शुरू हो जाएगा। अंबानी ने 5G समाधान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित को किया और इस संदर्भ में कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ाया गया एक अहम कदम है।

02:32 PM, 15-Jul-2020

रिलायंस ने 2000 करोड़ से ज्यादा का निर्यात किया है। कंपनी ने सबसे ज्यादा यानी 69,372 करोड़ रुपये के जीएसटी का भुगतान किया है।

02:27 PM, 15-Jul-2020

अंबानी ने कहा कि, 'कंपनी में तकनीक और वित्तीय क्षेत्र के जाने-माने निवेशकों ने निवेश किया है। इनमें सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर और टीपीजी शामिल हैं।'

02:24 PM, 15-Jul-2020

मुकेश अंबनी ने बाताया कि रिलायंस देश की सबसे ज्यादा जीएसटी और वैट देने वाली कंपनी भी है। यह रकम में करीब 69,372 करोड़ रुपये है। पिछली बार रिलायंस ने आठ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के इनकम टैक्स का भुगतान किया है।

02:18 PM, 15-Jul-2020

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने निवेशकों का स्वागत किया और बताया कि गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 फीसदी हिस्सा 33,737  करोड़ रुपये में खरीदेगी।

02:14 PM, 15-Jul-2020

अंबानी ने कहा कि 150 अरब डॉलर की बाजार पूंजीकरण वाली रिलायंस भारत की पहली कंपनी बनी है। इसके साथ ही यह देश में 1,00,000 करोड़ के एब्टिडा को पार करने वाली भी पहली कंपनी है। कंज्यूमर बिजनेस में कंपनी का एब्टिडा ग्रोथ 49 फीसदी रही है।

02:11 PM, 15-Jul-2020

रिलायंस के चेयरमन मुकेश अंबानी ने कहा कि लॉन्च के कुछ दिनों बात दी ही जियोमीट 5 मिलियन लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। यह भारत का पहला क्लाउड बेस्ड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप है।

02:01 PM, 15-Jul-2020

रिलायंस का बाजार पूंजीकरण देश में अन्य कंपनियों के मुकाबले सबसे ज्यादा यानी 12.96 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। मौजूदा समय में रिलायंस का शेयर 2.88 फीसदी यानी 55.20 अंकों के उछाल के साथ 1972.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज इसकी शुरुआत 1937.95 के स्तर पर हुई थी और पिछले कारोबारी दिन यह 1917 के स्तर पर बंद हुआ था।

01:50 PM, 15-Jul-2020

इस बैठक को लाइव कंपनी की आधिकारिक साइट, फेसबुक पेज, ट्विटर और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने लोगों के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट को भी पेश किया है। लोगों को सिर्फ +917977111111 को अपने मोबाइल में सेव करके 'Hi' लिखकर सेंड करना होगा। इसके बाद बैठक से जुड़ी अहम जानकारी व्हाट्सएप पर मिल जाएगी। यह चैटबॉट 24 घंटे काम करता है।

01:35 PM, 15-Jul-2020

गूगल करेगी जियो में निवेश, अंबानी ने कहा- 2G मुक्त होगा भारत

22 अप्रैल से 12 जुलाई 2020 तक कुल 25.24 फीसदी की हिस्सेदारी बेचकर कंपनी को 1,18,318.45 करोड़ रुपये का निवेश मिला है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने राइट्स इश्यू जारी कर 53,124 करोड़ रुपये भी जुटाए हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए रिलायंस के एक लाख से अधिक शेयरधारक इस बैठक में शामिल होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें