फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13वें स्थान पर रहे मुकेश अंबानी, फोर्ब्स सूची में शीर्ष पर बेजोस, गेट्स और बफे

Wed, 06 Mar 2019 10:45 AM IST
kapil kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mukesh ambani
विज्ञापन
रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी 50 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के धन कुबेरों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। पिछले साल वह 40.1 अरब डॉलर के साथ 19वें स्थान पर थे। वहीं ई-कॉमर्स अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस पहले स्थान पर बने हुए हैं। वैश्विक सूची में मुकेश अंबानी एक मात्र ऐसे भारतीय हैं जो लगातार 11 साल से इस सूची में शीर्ष पर हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को फोर्ब्स द्वारा जारी सूची के मुताबिक 131 अरब डॉलर के साथ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल उनकी संपत्ति में 19 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। 96.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और 82.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इनवेस्टमेंट गुरु वारने बफे तीसरे स्थान पर हैं।

मुकेश अंबानी के अलावा शीर्ष पचास धनकुबेरों में विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 36वें स्थान पर है। उनकी कुल आय 22.6 अरब डॉलर है। वहीं 82वें स्थान पर एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नाडार हैं। 91वें स्थान पर आर्सेलर मित्तल चेयरमैन और सीईओ लक्ष्मी मित्तल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार मंगलम बिड़ला - फोटो : amar ujala

लिस्ट में शामिल हैं यह भारतीय

वैश्विक अरबपतियों की सूची में भारत के आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला (122वें स्थान), अदानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक गौतम अडानी (167वें), भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील मित्तल (244 वां स्थान), उपभोक्ता सामान कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण (365वें), पीरामल एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष अजय पीरामल (436वें स्थान), बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ (617वें स्थान), इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति (962वें स्थान) और आरकॉम के चेयरमैन अनिल अंबानी (1349वें स्थान) का नाम शामिल है।

सूची में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग तीन स्थान नीचे आये हैं जबकि न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग दो स्थान ऊपर पहुंच गये हैं। पत्रिका ने कहा कि बिल गेट्स की संपत्ति पिछले साल के 90 अरब डालर से बढ़कर 96.5 अरब डॉलर हो गयी है।

फोर्ब्स ने कहा कि मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं और पत्रिका की वर्ष 2018 की शक्तिशाली लोगों की सूची में वह 32 वें स्थान पर थे। उन्हें 2017 में ‘ग्लोबल गेम चेंजर’ का दर्जा भी दिया गया था। फ्रांसीसी लक्जरी माल कंपनी एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट वैश्विक सूची में चौथे स्थान पर हैं जबकि जुकरबर्ग इसमें पांचवें स्थान से खिसककर आठवें स्थान पर पहुंच गये हैं।

पत्रिका में कहा गया है कि यह सूची आठ फरवरी के कंपनियों के शेयर मूल्यों और विनिमय दर के आधार पर तैयार की गई है। इसके प्रकाशन के कुछ दिन के भीतर ही कुछ लोग और धनी हो गये या उनकी संपत्ति कम हुई है।

फार्ब्स के इस 33वें सालाना रैकिंग वाली सूची में 2,153 अरब पतियों के नाम है जबकि 2018 में इससे अधिक 2,208 लोगों के नाम थे। इस साल के अबपतियों की कुल संपत्ति 8,700 अरब डालर रही है जबकि 2018 में उनकी कुल संपत्ति 9,100 अरब डालर थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें