फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस मध्यप्रदेश में करेगा 50,000 करोड़ का निवेश

Sat, 01 Feb 2014 11:48 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के प्रमुख अनिल अंबानी ने कहा है कि रिलायंस समूह अगले कुछ सालों में मध्य प्रदेश में 50,000 करोड़ का निवेश करेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा मध्यप्रदेश में पूरे देश भर से सस्ती बिजली भी उपलब्ध कराने का दावा किया है।

रिलायंस समूह द्वारा मध्य प्रदेश को एक रुपये 19 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मध्यप्रदेश देश एक पावर  कैपिटल बनेगा।

अंबानी ने कहा कि रिलायंस समूह मध्यप्रदेश में निवेश करने वाला सबसे बड़ा समूह है। उन्होंने घोषणा की कि मध्यप्रदेश में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश बढ़ाया जायेगा, जो अगले सालों में 50,000 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


अनिल अंबानी ने कहा 'कोल स्टोन खनन और ऊर्जा उत्पादन में निवेश किया गया है। चार हजार मेगावाट उर्जा उत्पादन होगा और 25 मिलियन टन कोल स्टोन का खनन होगा।

मध्यप्रदेश को एक रुपये 19 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य में अधोसंरचनात्मक सुविधाएं मिलने से ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य 2000 मेगावाट बढ़ा दिया जाएगा। इसी प्रकार कोल स्टोन खनन में 50 लाख टन का लक्ष्य बढ़ाया जाएगा।'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें