फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो के अधिकारियों की पूरे वित्तवर्ष के लिए सैलरी में 25% की कटौती

Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से एयरलाइन सेक्टर को काफी नुकसान पहुंचा है। इसका असर अब कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन पर भी देखने को मिल रहा है। देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने शनिवार को साफ कहा है कि उसके वरिष्ठ कर्मचारियों की सैलरी में 25 फीसदी की कटौती पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए लागू रहेगी। यानी इन अधिकारियों को जितना वेतन मिलता था, अब पूरे वित्तवर्ष के लिए इन्हें 25 फीसदी कम वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन


कंपनी ने इन दौरान कहा है कि वित्त वर्ष के अंत में यह तय किया जाएगा कि इन कर्मचारियों का मूल वेतन कब बहाल करना है। 

बता दें कि इंडिगो ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों सैलरी में पांच से 25 फीसदी की कटौती की घोषणा की थी। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए मई, जून और जुलाई में बिना वेतन अवकाश कार्यक्रम की भी घोषणा की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें