फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCom बेचेगी अपना डीटीएच बिजनेस, कर्मचारियों की नौकरियों पर नहीं पड़ेगा असर

Wed, 29 Nov 2017 03:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन (आरकॉम) अपने डीटीएच बिजनेस को बेचने जा रही है। इसके लिए आरकॉम की दो कंपनियों से बात चल रही है। हालांकि कंपनी को बेचने से इसके ग्राहकों और कर्मचारियों पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


ये कंपनियां खरीदेंगी डीटीएच सर्विस
जिन कंपनियों को आरकॉम अपना डीटीएच बिजनेस बेचने जा रही है, उनमें पेंटल टेक्नोलॉजी और वीकॉन मीडिया एंड टेलिविजन लिमिटेड है। पेंटल टेक्नोलॉजी एक आईटी कंपनी है जिसका भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल और अफ्रीका में ऑपरेशन चल रहे हैं। वहीं वीकॉन मीडिया नई दिल्ली में कार्यरत कपंनी है, जो कि टीवी कंटेंट को सेल, प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन करती है। 

कंपनी के पास है 1.2 मिलियन उपभोक्ता
कंपनी के पास फिलहाल 1.2 मिलियन उपभोक्ता हैं और 500 कर्मचारी काम कर रहे हैं। लेकिन इसका देश के डीटीएच मार्केट में सबसे कम शेयर है। ट्राई के मुताबिक पूरे देश में केवल 2 फीसदी ही लोग बिग टीवी के उपभोक्ता हैं। पूरे देश में इस वक्त करीब 65.31 मिलियन डीटीएच ग्राहक हैं।
विज्ञापन


आरकॉम ने कहा, “यह डील कर्ज को कम करने में मदद करेगी और इससे आरकॉम के शेयरधारकों और ऋणदाताओं समेत सभी हितधारकों को लाभ होगा। यह लेन-देन आरकॉम के बी2बी व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य के अनुरूप है।”

कंपनी ने आगे कहा कि खरीदार आरबीटीवी के पूरे शेयरों के साथ व्यवसाय को “जैसे हैं” और “जहां हैं” के आधार पर अधिग्रहण करेंगे। आरकॉम पर अभी 46,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। टेलिकॉम सेक्टर में जियो की एंट्री ने रिलायंस कम्युनिकेशंस को काफी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें