दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने सोमवार को कहा कि कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बालेश शर्मा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संदर्भ में कंपनी ने बयान में कहा कि उनकी जगह पर वोडाफोन समूह के भारत में प्रतिनिधि रविंदर टक्कर को तत्काल प्रभाव से नया सीईओ और एमडी (प्रबंध निदेशक) नियुक्त किया गया है।
बयान में कहा गया कि, 'वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने सोमवार को घोषणा की है कि उसने बालेश शर्मा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। बालेश वोडाफोन समूह में नई भूमिका में आएंगे। जिसकी घोषणा सही समय पर की जाएगी।'
यह भी पढ़ें:
बाढ़ के समय वाहनों को होने वाले नुकसान को करें कम, अपनाएं ये कदम
वोडाफोन-आइडिया ने गंवाए थे 42 लाख ग्राहक
वोडाफोन आइडिया से फिलहाल 38.34 करोड़ ग्राहक जुड़े हैं। जून माह में वोडाफोन आइडिया से 41.45 लाख ग्राहकों ने अपना नाता तोड़ा था। वहीं मई माह में वोडाफोन आइडिया से करीब 56.97 लाख ग्राहकों ने अपना नाता तोड़ लिया था।