फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rattan India Power New MD: ब्रजेश गुप्ता चुने गए रैटेन इंडिया पावर के एमडी, कंपनी ने जारी किया बयान

Mon, 18 Jul 2022 05:36 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रैटेन इंडिया पावर ने ब्रजेश गुप्ता को कंपनी के नए प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है। ब्रजेश गुप्ता के पास अमेरिका, अरब देशों, ईरान और भारतीय उपमहाद्वीप में कार्य करने का अनुभव है।
विज्ञापन
ब्रजेश गुप्ता - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैटेन इंडिया पावर ने ब्रजेश गुप्ता को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। कंपनी की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि गुप्ता के बाद औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने का पिछले तीन दशकों का अनुभव है। उनके पास नवीकरणीय ऊर्जा, स्टील, माइनिंग और कॉमोडिटी के क्षेत्र में देश और विदेश में कार्य करने का अनुभव है। 
विज्ञापन


रैटेन इंडिया पावर से पहले ब्रजेश गुप्ता अदाणी इंटरप्राइजेज, एस्सार ग्रुप, वेलस्पन और अथा ग्रुप में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं। उनके पास अमेरिका, अरब देशों, ईरान और भारतीय उपमहाद्वीप में कार्य करने का अनुभव है। 

ब्रजेश गुप्ता की नियुक्ति पर रैटेन इंडिया ग्रुप के चेयरमैन राजीव रैटेन ने कहा है कि ब्रजेश हमारे ऊर्जा कारोबार को नई ऊंचाई देने में मदद करेंगे। आपको बता दें कि रैटेन इंडिया पावर निजी क्षेत्र की ऊर्जा निर्माता कंपनी है। कंपनी की महाराष्ट्र के अमरावती और नासिक में 2700 एमवी क्षमता के पावर प्लांट्स हैं, इन पर कंपनी ने 18615 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें