फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी कंपनी श्याओमी से जुड़े रतन टाटा, खरीदी हिस्सेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के अग्रणी उद्योगपतियों में शुमार रतन टाटा ने मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली चीनी कंपनी श्याओमी में निवेश करते हुए कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है।
विज्ञापन


रतन टाटा ने यह निवेश टाटा समूह की ओर से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर किया है। हालांकि, श्याओमी ने टाटा द्वारा किए गए निवेश की रकम और खरीदी गई हिस्सेदारी का खुलासा करने से इनकार कर दिया है।
 
श्याओमी के इंडिया हेड मनु जैन ने कहा कि रतन टाटा के कंपनी के बोर्ड में शामिल होने से हम काफी उत्साहित हैं। आपको बता दें कि भारत श्याओमी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है।
विज्ञापन


श्याओमी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेई जून ने भी कहा था कि वह एक भारतीय कंपनी  बनना चाहते हैं। टाटा की हिस्सेदारी इसी ओर बढ़ाया गया कदम कहा जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

3-5 सालों में बनना है नंबर-1 कंपनी

श्याओमी के सह संस्थापक और अध्यक्ष बिन लिन ने कंपनी में रतन टाटा के निवेश पर खुशी जताते हुए कहा है कि चीन के बाहर भारत हमारे लिए सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बाजार है।

हमारा लक्ष्य अगले तीन से पांच साल में यहां नंबर एक की मोबाइल कंपनी बनने का है और इसके लिए हम और साझेदारियां करने के इच्छुक हैं।

गौरतलब है कि रतन टाटा इससे पहले स्नैपडील, अर्बन लेडर, ब्लूस्टोन और कारदेखो डॉट कॉम और पेटीएम जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों में भी व्यक्तिगत आधार पर निवेश कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें