फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव बंसल ने दूसरी बार संभाला एयर इंडिया सीएमडी का पद, कई महत्वपूर्ण पद पर कर चुके हैं काम

Mon, 17 Feb 2020 05:13 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजीव बंसल ने एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक (सीएमडी) के तौर पर दूसरी बार पद ग्रहण किया है। इससे पहले वह तीन महीने के लिए अगस्त 2017 में भी अध्यक्ष पद पर रहें। उन्होंने अश्वनी लोहानी की जगह ली हैं। 
विज्ञापन
Rajiv Bansal - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ नौकरशाह राजीव बंसल ने सोमवार को एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पद ग्रहण किया। एयर इंडिया के सीएमडी के तौर पर बंसल ने अश्वनी लोहानी की जगह ली हैं। उनकी नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं क्योंकि सरकार एक बार फिर से कर्ज में डूबे एयर इंडिया को बेचने पर जोर दे रही है।

विज्ञापन


नागालैंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी बंसल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी सेवारत रह चुके हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पिछले हफ्ते गुरुवार को एयर इंडिया के अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

2017 में भी रहे थे सीएमडी

इससे पहले अगस्त 2017 में बंसल को तीन महीने के लिए एयर इंडिया के अंतरिम सीएमडी के रूप में नियुक्त किया गया था। उस दौरान भी, बंसल ने सीएमडी पद पर लोहानी की जगह ली थी, जो एयर इंडिया में अपने दो साल के कार्यकाल को पूरा करने के बाद रेलवे बॉर्ड के प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए। 

बंसल के कार्यकाल के दौरान, एयर इंडिया ने कोपेनहेगन समेत दुनिया के कई शहरों में अपनी उड़ानें शुरू की थी। उन्होंने विमानन कंपनी के खर्चों को कम करने सहित उसकी उड़ानों के समय पर परिचालन के लिए भी कदम उठाए। 

विज्ञापन


हरियाणा के रहने वाले बंसल ने इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में काम किया है, जहां उन्होंने डिजिटल भुगतान, आधार और इंटरनेट प्रशासन के अलावा दूसरों चीजों पर काम किया। अपने तीन दशक लंबे करियर में, उन्होंने केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) के सचिव, भारी उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में  निदेशक के रूप में भी कार्य किया है। इसके अलावा, उन्होंने नागालैंड की राज्य सरकार में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है।

पेशे से इंजीनियर हैं राजीव बंसल

बंसल पेशे से इंजीनियर हैं और उन्होंने आईआईटी दिल्ली से 1988 में स्नातक हैं। उन्होंने हैदराबाद, आईसीएफएआई से वित्त मामलों में डिप्लोमा हासिल किया है और आईआईएफटी, नई दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक कार्यकारी डिग्री भी हासिल की हैं।

बंसल की नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण समय पर हुई है, क्योंकि सरकार घाटे में चल रही एयर इंडिया में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही है। सरकार ने 27 जनवरी को एयर इंडिया के 100 फीसदी हिस्सेदारी के लिए प्रारंभिक बोली दस्तावेज जारी किया था। वर्तमान समय में एयर इंडिया पर 60,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें