निजी क्षेत्र के तीसरे प्रमुख बैंक--एक्सिस बैंक और एक अन्य बैंक--आरबीएल बैंक ने बुधवार को अपने तिमाही नतीजों को जारी कर दिया है। जहां एक्सिस बैंक को तीसरी तिमाही में 4.5 फीसदी का मुनाफा हुआ है, वहीं आरबीएल बैंक के मुनाफे में 69 फीसदी घट गया है।
एक्सिस बैंक की ब्याज आय 15.2 फीसदी बढ़कर 6,453 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है जबकि वित्त वर्ष 2019 में बैंक की आय 5,603.6 करोड़ रुपये रही थी। एक्सिस बैंक का मुनाफा 1757 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2019 में बैंक का मुनाफा 1,680.8 करोड़ रुपये रहा था।
आरबीएल बैंक की प्रोवेजनिंग बढ़ने से तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 69 फीसदी गिर गया। बैंक को तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 70 करोड़ रुपये रह गया, जो कि पिछले साल की तीसरी तिमाही में 225.2 करोड़ रुपये था।
वहीं बैंक की ब्याज आय 40.8 फीसदी बढ़कर 922.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है जबकि वित्त वर्ष 2019 में बैंक की आय 655.1 करोड़ रुपये रही थी। अगर एनपीए की बात करें तो फिर ग्रॉस एनपीए 2.60 फीसदी से बढ़कर 3.33 फीसदी रहा है। बैंक का नेट एनपीए 1.56 फीसदी से बढ़कर 2.07 फीसदी रहा है।