फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India के कामकाज की पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट 

Mon, 02 Jan 2017 09:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा अपने तीसरे आम बजट की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर इंडिया से उसके कामकाज के बारे में विस्तृत निष्पादन रिपोर्ट मांगी है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने एयर इंडिया को 30,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दे रखा है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया का प्रबंधन साउथ ब्लाक में इसी सप्ताह होने वाली समीक्षा बैठक में इस बारे में प्रस्तुती दे सकता है। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 105 करोड़ रुपये के परिचालन लाभ की घोषणा की थी। पूर्ववर्ती एयर इंडिया व इंडियन एयरलाइंस के विलय के बाद से कंपनी ने पहली बार परिचालन लाभ की घोषणा की थी।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि ये समीक्षा बैठकें निगरानी प्रणाली का हिस्सा है, क्योंकि सरकार कंपनी को पैसा दे रही है। अधिकारियों के अनुसार बैठक में कंपनी की मौजूदा वित्तीय स्थिति के बारे में प्रस्तुति के साथ-साथ एयर इंडिया में सेवानिवृत्ति आयु को मौजूदा 58 साल से बढ़ाकर 60 साल करने की मांग रखी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने वर्ष 2012 में कंपनी को दस साल की अवधि के लिए 30,231 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें