फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर ब्रिटिश एयरवेज के पायलट, 1500 उड़ानें रद्द, हो सकता है 704 करोड़ रुपये का नुकसान

Mon, 09 Sep 2019 10:10 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विमानन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज के पायलट सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर हैं। एयरलाइन के 100 साल के इतिहास की यह सबसे बड़ी हड़ताल मानी जा रही है। हड़ताल की वजह से कंपनी ने 1500 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया है। पायलट वेतन विवाद को लेकर हड़ताल पर हैं। 

हो सकता है 704 करोड़ रुपये का नुकसान

द टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, पायलटों की हड़ताल से लगभग दो लाख 80 हजार लोग प्रभावित होंगे और 704 करोड़ रुपये यानी करीब 80 मिलियन पाउंड का नुकसान होगा। 

विज्ञापन




 

ये उड़ानें हुई प्रभावित

हड़ताल की वजह से न्यूयॉर्क, दिल्ली, हांगकांग और जोहानेसबर्ग की सभी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इस संदर्भ में कंपनी ने यात्रियों से कहा है कि अगर आपकी फ्लाइट रद्द हो गई है तो एयरपोर्ट पर न जाएं।

रूस के विदेश मंत्रालय ने किया सचेत

हड़ताल और उड़ानों के रद्द होने के बाद रूस के विदेश मंत्रालय ने नागरिकों को सचेत किया है। बता दें कि ब्रिटिश एयरलाइन पायलट एसोसिएशन (बीएएलपीए) ने 23 अगस्त को ही हड़ताल की घोषणा कर दी थी। वेतन और भत्तों में कटौती के विवादों के बाद पायलटों ने हड़ताल का निर्णय लिया। तब एएलपीए ने कहा था कि नौ और 10 सितंबर को पायलट हड़ताल पर रहेंगे। इतना ही नहीं, बीएएलपीए ने एयरलाइन के व्यवहार को गैर-जिम्मेदराना भी बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें