फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

514 करोड़ का निवेश कर पेप्सिको लगाने जा रही है फूड प्रोसेसिंग प्लांट, बढ़ेगा रोजगार

Sun, 28 Jul 2019 01:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतल पेय और चिप्स जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी पेप्सिको ने उत्तर प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित दूसरे शिलान्यास समारोह में 514 करोड़ रुपये का निवेश करने का एलान किया है। 

उत्तर प्रदेश में लगेगा ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

पेप्सिको इंडिया ने रविवार को कहा कि उसकी योजना उत्तर प्रदेश में ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की है। इसके लिए कंपनी 514 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।  

यह है उद्देश्य 

पेप्सिको का उद्देश्य है कि देश में साल 2022 तक उसका स्नैक्स बिजनेस दोगुना हो। ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने से ना सिर्फ कंपनी को फायदा होगा, बल्कि देश में रोजगार भी बढ़ेगी। इस संदर्भ में कंपनी ने कहा है कि इससे 1500 से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलेगी। 

एमओयू पर हुए हस्ताक्षर 

इतना ही नहीं, शिलान्यास समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में पेप्सिको और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुआ है। 

पेप्सिको इंडिया के सीईओ ने दिया बयान

इस संदर्भ में पेप्सिको इंडिया के सीईओ अहमद-अल-शेख ने कहा कि, 'पेप्सिको ने भारत में अपना कारोबार बढ़ाया है। अब अपने स्नैक्स कारोबार को दोगुना करने के लिए कंपनी उत्तर प्रदेश में 514 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।' इतना ही नहीं, कंपनी ने स्थानीय किसानों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही है।   

विज्ञापन


मौजूदा समय में कंपनी एग्री-प्रोग्राम के तहत लेज ( Lay's ) और अंकल चिप्स ( Uncle Chipps ) में इस्तेमाल होने वाले सभी आलू स्थानीय किसानों से ही लेती है। इससे देश के 13 राज्यों से करीब 24,000 किसान जुड़े हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें