फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम, विजय शेखर शर्मा लेंगे रहेजा QBE जनरल इंश्योरेंस में 51 फीसदी हिस्सेदारी

Mon, 06 Jul 2020 01:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेटीएम (फाइल फोटो)
विज्ञापन

वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के स्वामित्व वाली पेटीएम और इसके संस्थापक विजय शेखर शर्मा मिलकर मुंबई स्थित निजी क्षेत्र की कंपनी रहेजा क्यूबीई जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण करेंगे। कंपनी के बयान में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


वक्तव्य में कहा गया है कि, 'रहेजा क्यूबीई की 51 फीसदी हिस्सेदारी प्रिज्म जॉनसन के पास जबकि 49 हिस्सेदारी क्यूबीई आस्ट्रेलिया के पास है। पेटीएम दोनों की हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है और कंपनी की पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।' 

इस अधिग्रहण को भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) की मंजूरी के अलावा और भी अन्य मंजूरियां लेनी होंगी। बहरहाल, प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड जिसे पहले प्रिज्म सीमेंट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने एक अलग बयान जारी कर कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने अपने जनरल इंश्योरेंस संयुक्त उद्यम, रहेजा क्यूबीई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (आरक्यूबीई) में अपनी पूरी 51 फीसदी हिस्सेदारी पेटीएम और विजय शेखर शर्मा को 290 करोड़ रुपये में बेचने को मंजूरी दी है। 
विज्ञापन


प्रिज्म जॉनसन ने नियामकीय सूचना में कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने आरक्यूबीई में 51 फीसदी चुकता पूंजी क्यूओआरक्यूएल प्राइवेट लिमिटेड को 289.68 करोड़ रुपये में बेचने को मंजूरी दी है। क्यूओआरक्यूएल प्राइवेट लिमिटेड एक प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसकी बहुलांश हिस्सेदारी विजय शेखर शर्मा और शेष पेटीएम के पास है। रहेजा क्यूबीई ने 2009 में काम शुरू किया था। यह प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड और क्यूबीई इंश्योरेंस समूह के बीच संयुकत उद्यम है। क्यूबीई इंश्योरेंस आस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा बीमा समूह है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें