फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर इस बात का नहीं रखा ध्यान तो एक दिन दिवालिया होकर डूब सकती है अमेजनः जेफ बेजोस

Sat, 17 Nov 2018 05:54 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मालिक जेफ बेजोस ने कहा कि अगर उनकी कंपनी ने अपने ग्राहकों का ध्यान रखना बंद कर दिया तो वो दिन दूर नहीं जब यह कंपनी भी दिवालिया होकर के डूब सकती है। 

विज्ञापन


नहीं है ज्यादा बड़ी कंपनी

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक जेफ बेजोस ने कहा कि अमेजन ज्यादा बड़ी कंपनी नहीं है, कि वो 100 सालों तक चले। ज्यादातर अच्छी कंपनियां 30 साल के बाद दिवालिया होकर के डूब जाती है। इस हिसाब से अमेजन का भी यह हश्र हो सकता है। 

ग्राहक पर रखना होगा ध्यान

जेफ बेजोस ने कहा कि जिस दिन हमने ग्राहकों के बजाय अपने ऊपर ध्यान देना शुरू कर दिया, उस दिन से हमारा पतन शुरू हो जाएगा। इसलिए हमे उस दिन को आने से रोकने के लिए अभी से काम करना होगा। ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाई गईं कई सारी रोक के कारण कंपनी के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन


जल्द शुरू होंगी भर्तियां

कंपनी जल्द ही अमेरिका में अपने दूसरे मुख्य कार्यालय का निर्माण शुरू करने जा रही है। वहां पर 50 हजार लोगों की भर्तियां की जाएंगी। इस बारे कंपनी की तरफ से इसी हफ्ते आधिकारिक घोषणा की गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें