फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बैंक, मुनाफा 2500 करोड़ से ज्यादा

Thu, 30 Jan 2014 01:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े आईसीआईसीआई बैंक ने अक्तूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में 2,532 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। यह पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 2,250 करोड़ रुपये की तुलना में 13 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


बैंक मुनाफे में हुई यह पिछले चार साल में सबसे धीमी बढ़ोतरी है। बीती तिमाही में बैंक का संचालन से लाभ 29 फीसदी बढ़कर 3,453 करोड़ रुपये के मुकाबले पर 4,439 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल को 15 तिमाहियों के बाद लाभ
लगातार 15 तिमाहियों में घाटा उठाने के बाद भारती एयरटेल के हिस्से में आखिरकार बीती तिमाही तगड़ा मुनाफा आया है। चालू वित्त वर्ष (2013-14) की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में कंपनी का मुनाफा 115।1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 610 करोड़ रुपये पर रहा। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 284 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी की आय 13.3 फीसदी बढ़कर 21,939 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन


आईओबी का मुनाफा गिरा, आय बढ़ी
सरकारी क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के मुनाफे में बीती तिमाही के दौरान 35।5 फीसदी की गिरावट आई। बैंक ने तिमाही में 75.07 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। हालांकि पिछली तिमाही में बैंक की आय बढ़कर 6,190.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

गेल को 1,679 करोड़ का मुनाफा
गेल इंडिया लिमिटेड का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 31 फीसदी बढ़कर 1,679 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तवर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 1,285 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

टीवीएस मोटर का लाभ 31 फीसदी बढ़ा
टीवीएस मोटर कंपनी का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 31.17 फीसदी बढ़कर 68.8 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 52.45 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें