पुरस्कार मिलने के बाद नीरज भाटिया ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच कारोबार लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से दोनों देशों में मौजूद कंपनियां उन प्रोफेशनल पर भरोसा कर रही हैं, जिनको दोनों देशों के टैक्स व कॉर्पोरेट कानूनों के बारे में जानकारी हो। हमारी फर्म के पास ऐसे अकाउंटिग प्रोफेशनल हैं, जिनको दोनों देशों के टैक्स कानूनों का दशकों का अनुभव है।
पिछले दो दशकों में भाटिया ने केवल सिलिकॉन वैली में मौजूद 1000 से अधिक स्टार्टअप की टैक्स और फाइनेंशियल प्लानिंग में मदद की है। इसके अलावा आईटी सेक्टर में अच्छी पैठ होने की वजह से भारत सरकार के उपक्रम सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया के साथ भी काम कर रहा है।