एयरएशिया द्वारा सितंबर में एयरबस ए-380 विमानों के साथ परिचालन शुरू किए जाने की संभावना के बीच घरेलू विमानन उद्योग में एक नए तरह की प्रतिस्पर्धा दिखनी शुरू हो गई है।
कई विमानन कंपनियां इस भारी-भरकम विमान को लेकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में दुबई की एमीरेट्स एयरलाइन ने जुलाई में दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 का भारत में परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। सिंगापुर एयरलाइंस पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह 30 मई को दिल्ली से मुंबई तक ए- 380 की उड़ान शुरू करेगी।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के सूत्रों का कहना है कि टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस के भारतीय उपक्रम ने विमानन नियामक को दिए आवेदन में इस वर्ष सितंबर से परिचालन शुरू करने की इच्छा जाहिर की है। इस संयुक्त उपक्रम में सिंगापुर एयरलाइन की हिस्सेदारी 49 फीसदी और 51 फीसदी हिस्सेदारी टाटा समूह की है।
टाटा एसआईए एयरलाइन लिमिटेड ने पहले वर्ष के परिचालन के दौरान एक सप्ताह में 87 उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई है। परिचालन के दूसरे वर्ष एयरलाइन की योजना उड़ानों की संख्या दोगुनी करने की है। संयुक्त उपक्रम कंपनी एयरबस ए 320-200 और ए 320-320 नए विमानों की डिलीवरी लीज पर ले रही है। कंपनी की योजना घरेलू उड़ानें संचालित करने की है लेकिन बाद में कंपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करेगी।
डीजीसीए ने संयुक्त उपक्रम कंपनी के आवेदन पर आम लोगों की राय मांगी है। इस बीच एमीरेट्स ने कहा है कि वह जुलाई में मुंबई से दुबई के रूट पर एयरबस ए-380 की उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन ने अपने मौजूदा विमान को ज्यादा क्षमता वाले बोइंग-777 में अपग्रेड करने की योजना बनाई है।
यह विमान दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई से 1 जून से संचालित किए जाएंगे। इस बारे में कंपनी जल्द ही पूरा ब्योरा सार्वजनिक करेगी। सिंगापुर एयरलाइन और एमीरेट्स ने यह कदम सरकार द्वारा दुनिया के सबसे बड़े विमान का संचालन दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद एयरपोर्ट पर शुरू करने की अनुमति देने के चार माह बाद उठाया है। ये चारों एयरपोर्ट एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों के अराइवल और डिपार्चर को हैंडल करने की क्षमता रखते हैं।