भारत में मैगी पर पाबंदी क्या लगी, नेस्ले के साइंटिस्ट प्लान बी की तरफ बढ़ गए हैं। प्लान बी के तहत ऐसा स्नैक बनाया जा रहा है जो मैगी नूडल्स की जगह ले सकेगा। आपको बता दें कि भारत में मैगी में लेड और कुछ अन्य चीजों की मात्रा अधिक पायी जाने की वजह से पाबंदी लगा दी गई है।
द इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार मैगी के विकल्प पर काम किए जाने की खबर उन्हें मिली है। एक सूत्र ने बताया कि स्नैक के बाजार में बड़े मौके हैं, जिन्हें कंपनी किसी भी हालत में गंवाना नहीं चाहती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैगी का आने वाला नया स्ननैक रेडी टू ईट या फिर रेडी टू कुक हो सकता है। इतना ही नहीं, मैगी को भी किसी दूसरे फॉर्मेट में भी दोबारा से लॉन्च किया जा सकता है, बशर्ते भारत सरकार कंपनी को इस बात की मंजूरी दे दे।