फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूषण स्टील, भूषण पॉवर एंड स्टील पर होगी दिवालिया होने की कार्रवाई

Wed, 26 Jul 2017 05:25 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
भूषण स्टील
विज्ञापन
बैंकों पर 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी होने के मामले में भूषण स्टील और भूषण पॉवर एंड स्टील कंपनी पर दिवालिया(बैंकरप्सी) होने की कार्रवाई होगी। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने दोनों कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की अनुमति दे दी है। 
विज्ञापन


भूषण स्टील पर देश के 20 बैंकों पर अकेले 40 हजार करोड़ रुपये की देनदारी है। एसबीआई कंपनी का लीड बैंकर है, जिसका करीब 4295 करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा भूषण स्टील का करीब 490 मिलियन डॉलर का फॉरेन करेंसी लोन भी बकाया है। 

वहीं भूषण पॉवर एंड स्टील का पंजाब नेशनल बैंक लीड बैंकर हैं। पीएनबी ने भी अलग से एक याचिका दायर कर दी थी। अब दोनों बैंक इन कंपनियों से लोन चुकाने के लिए उनकी संपत्तियों को बेच सकेंगे।
विज्ञापन


इससे बचने के लिए फिलहाल कंपनियों को 6 से 9 महीने का वक्त मिलेगा। अगर दोनों कंपनियों लोन का पैसा वापस करना शुरू कर देती हैं, तो फिर बैंक अपने फैसले पर दुबारा से गौर कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें