फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार आठवें साल मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, इतनी है कुल संपत्ति

Wed, 25 Sep 2019 05:02 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : TWITTER
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 3.80 लाख करोड़ रुपये की दौलत के साथ लगातार आठवें साल भारत के सबसे बड़े अमीर बने हुए हैं। बीते एक साल के दौरान उनकी दौलत में तीन फीसदी का इजाफा हुआ। वहीं लंदन में रह रहा भारतीय मूल का एसपी हिंदुजा परिवार 1,86,500 करोड़ रुपये की दौलत के साथ सूची में दूसरे पायदान पर रहा। विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी 1,17,000 करोड़ रुपये के साथ एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बुधवार को जारी आईआईएफएल वैल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट में ये बातें सामने आई हैं।

करोड़पतियों की संख्या में इजाफा

सूची के मुताबिक, भारत में 1,000 करोड़ से ज्यादा दौलत रखने वाले अमीरों की संख्या बढ़कर 953 हो गई, जबकि पहले यह आंकड़ा 831 था। वहीं डॉलर में देखें तो अरबपतियों की संख्या 141 से घटकर 138 रह गई। इसके अलावा सूची में सामिल देश के शीर्ष 25 अमीरों की कुल दौलत देश के 10 फीसदी जीडीपी और शीर्ष 953 अमीरों की दौलत 27 फीसदी जीडीपी के बराबर है।

विज्ञापन

आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ एलएन मित्तल 1,07,300 करोड़ रुपये के साथ चौथे और गौतम अडानी 94,500 करोड़ रुपये की दौलत के साथ पांचवें पायदान पर हैं। हालांकि मित्तल पिछले साल तीसरे पायदान पर थे।

शीर्ष 10 में शामिल दूसरे अमीरों में 94,100 करोड़ रुपये की दौलत के साथ उदय कोटक छठे, 88,800 करोड़ रुपये के साथ सायरस एस पूनावाला सातवें, 76,800 करोड़ रुपये के साथ साइरस पालोनजी मिस्त्री आठवें, 76,800 करोड़ रुपये के साथ शापूरजी पालोनजी नौवें और 71,500 करोड़ रुपये के साथ दिलीप सांघवी 10वें पायदान पर हैं। सायरस और शापूरजी दौलत में 11-11 फीसदी बढ़त के साथ एक पायदान बढ़कर क्रमश: आठवें और नौवें पायदान पर पहुंच गए। वहीं सन फार्मा के दिलीप सांघवी की दौलत में एक साल में 20 फीसदी की कमी दर्ज की गई और वह आठवें पायदान से खिसकर 10वें पायदान पर आ गए।

मुंबई में सबसे ज्यादा अमीर

सूची में शामिल 246 यानी 26 फीसदी अमीरों के साथ मुंबई अमीरों की राजधानी बनी हुई है। इसके बाद नई दिल्ली (175) और बेंगलूरू (77) का नंबर आता है। सूची में 82 एनआरआई को भी जगह मिली है, जिनमें से 76 फीसदी सेल्फ-मेड हैं। 31 अमीरों के साथ अमेरिका एनआरआई का पसंदीदा देश बना हुआ है, जिसके बाद यूएई और यूके का नंबर आता है। 7,500 करोड़ रुपये की दौलत के साथ ओयो रूम्स के रितेश अग्रवाल (25) सबसे युवा सेल्फमेड अरबपति हैं। 40 साल से कम उम्र के अमीरों में दिव्यांक तुरखिया (37) सबसे आगे हैं।

विज्ञापन


जीडीपी की 10 फीसदी संपत्ति

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के शीर्ष 25 अमीरों की कुल संपत्ति का मूल्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के दस फीसदी के बराबर है। वहीं 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति रखने वाले 953 अमीरों की कुल संपत्तियां देश के जीडीपी के 27 फीसदी के बराबर हैं।

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन की सूची के अनुसार इस साल अमीरों की कुल संपत्ति में सामूहिक रूप से दो फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, औसत संपत्ति वृद्धि 11 फीसदी घटी है। सूची में शामिल 344 अमीरों की संपत्ति इस साल घटी है। वहीं 112 अमीर ऐसे रहे हैं जो 1,000 करोड़ रुपये के स्तर से पीछे रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 246 यानी 26 फीसदी अमीर भारतीय मुंबई में रहते हैं। दिल्ली में 175 अमीरों का निवास है जबकि बेंगलुरु में 77 अमीर भारतीय रहते हैं।

देश के शीर्ष 5 अमीर

 नाम        कुल दौलत    वृद्धि (एक साल में)
मुकेश अंबानी    3,80,700 करोड़ रुपये  3 फीसदी
एसपी हिंदुजा और परिवार 1,86,500 करोड़ रुपये 17  फीसदी
अजीम प्रेमजी       1,17,100 करोड़ रुपये 22 फीसदी
एलएन मित्तल 1,07,300 करोड़ रुपये   -6 फीसदी
गौतम अडानी और परिवार 94,500 करोड़ रुपये 33 फीसदी

विज्ञापन

स्रोत: हुरून रिसर्च इंस्टीट्यूट, आईआईएफएल वैल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2019

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें