फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलिकॉम सेक्टर में धूम मचाने के बाद मुकेश अंबानी का नया प्लान, देश में बनेगा Jio टीवी, सेटटॉप बॉक्स

Wed, 14 Feb 2018 03:22 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलिकॉम सेक्टर में धूम मचाने के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अब टीवी, सेट टॉप बॉक्स और स्मार्टफोन बनाकर मार्केट में बेचेगी। इसके लिए कंपनी ने अपनी सभी तरह की तैयारियों को पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के इस शहर में बनेगी फ्रैक्ट्री 
मुकेश अंबानी इसके लिए आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर में एक इलेक्ट्रोनिक्स पार्क बनाने जा रही है। यह पार्क 150 एकड़ में बनेगा। हालांकि रिलायंस इस पार्क पर कितना इन्वेस्टमेंट करेगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है। 

जियो ब्रांड नेम का होगा इस्तेमाल
कंपनी ने कहा कि रिलायंस जो भी टीवी, सेट टॉप बॉक्स और स्मार्टफोन बनाएगा, उनको जियो के ब्रांड नेम से ही बेचा जाएगा। कंपनी अपने इन नए उत्पादों को किसी अन्य नाम से बेचेगी। स्मार्टफोन और टीवी के लिए चिप, बैटरी भी इसी नई फैक्ट्री में बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों की भी हैं फैक्ट्रियां

रिलयांस के आगमन से पहले तिरुपति में देशी मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां जैसे कि सेलकॉन, माइक्रोमैक्स, लावा और कार्बन की फैक्ट्रियां भी स्थित हैं। 

सोलर प्लांट, आईटी स्टार्टअप के लिए इको सिस्टम
प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात करने के बाद मुकेश अंबानी ने हजारों करोड़ रुपये निवेश करने का वादा किया है। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी ने प्रदेश की नई बन रही राजधानी अमरावती में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, टेलिकॉम, आईटी स्टार्टअप के लिए लिए इको सिस्टम बनाने की भी मंजूरी दे दी है।

यह सब 50 एकड़ कैंपस में बनेगा। वहीं कंपनी पेद्दापुरम में 150 मेगावॉट का सोलर पावर प्लांट भी लगाने जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें