फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में 29,000 करोड़ रुपये बढ़ी मुकेश अंबानी की संपत्ति, यह है वजह

Fri, 16 Aug 2019 10:44 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मुकेश अंबानी की संपत्ति में और वृद्धि हो गई है
  • महज दो दिनों में ही मुकेश अंबानी की दौलत 28,684 करोड़ रुपये बढ़ी है
  • यह उछाल सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं एजीएम के बाद से आया
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दो दिनों में भारत के सबसे अमीर उद्दयोगपति मुकेश अंबानी की संपत्ति में और वृद्धि हो गई है। महज दो दिनों में ही मुकेश अंबानी की दौलत 28,684 करोड़ रुपये बढ़ी है। यह उछाल सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं एजीएम के बाद से आया। इस मीटिंग में कंपनी ने कई बड़े एलान किए थे।  

मीटिंग में हुए कई एलान

मीटिंग में एलान हुआ कि सऊदी अरामको रिलायंस इंडस्ट्री में 75 अरब डॉलर का निवेश करेगी। जोकि देश में सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा। मुकेश अंबानी के मुताबिक जियो हर महीने एक करोड़ नए ग्राहक जोड़ रही है। यह दुनिया की दूसरी बड़ी ऑपरेटर कंपनी और देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी है। ऑप्टिक फाइबर और इन्फ्रास्ट्रक्चर में जियो ने अब तक 3.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के इन एलानों को दलाल स्ट्रीट ने सकारात्मक तरीके से लिया है, जिसकी वजह से महज दो दिनों में ही कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


सालाना आम सभा के बाद से अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 28,684 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। 

एक जनवरी से उपलब्ध होगी यह सुविधा

इस साल पांच सितंबर को जियो को भारत में तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। कंपनी को शुरू करने का विजन डिजिटिल लाइफ कनेक्टिविटी था। जियो के जरिए रेवेन्यू के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स, होम ब्रॉडबैंड सर्विस, एंटरप्राइजेज सर्विस और ब्रॉडबैंड फॉर स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस पर फोकस किया जाएगा। इंटरनेट ऑफ थिंग्स प्लेटफॉर्म एक जनवरी 2020 से उपलब्ध होगा। जियो गीगा फाइबर नेटवर्क को अगले 12 महीने में पूरा करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें