रिलायंस ब्रांड्स के अध्यक्ष ने जताई खुशी
इस संदर्भ में रिलायंस ब्रांड्स के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दर्शन मेहता ने खुशी जताते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में हैमलीज ब्रांड के तहत खिलौनों की खुदरा बिक्री में काफी इजाफा हुआ है और यह लाभप्रद कारोबार में तब्दील हुआ है।
खुदरा कारोबार में प्रमुख कंपनी बनेगी रिलायंस
हैमलीज ब्रांड और इसके वैश्विक कारोबार के अधिग्रहण से रिलायंस दुनिया के खुदरा कारोबार में एक प्रमुख कंपनी बन कर उभरेगी। उन्होंने कहा कि इस अधिग्रहण से कंपनी के काफी पुराने सपने को वास्तविकता में बदलने में सफलता मिली है।
लंदन में खोला गया था हैमलीज का पहला प्रमुख स्टोर
हैमलीज का पहला प्रमुख स्टोर 1881 में लंदन के रीजेंट स्ट्रीट में खोला गया था। सात मंजिल और 54 हजार वर्गफुट में फैले इस स्टोर में सालाना 50 लाख से भी अधिक ग्राहक आते हैं। इस स्टोर में खिलौने की 50 हजार से अधिक लाइंस बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।