फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचने जा रही है सरकार, कंपनियों से मंगाई बोली

Tue, 22 Dec 2020 12:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ministry of Finance
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2020-21 के विनिवेश के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार अब एक और सरकारी कंपनी में हिस्सेदारी बेचने जा रही है। वित्त मंत्रालय  सार्वजनिक क्षेत्र की शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) में अपनी 63.75 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सरकार ने प्राइवेट कंपनियों और निवेशकों से बोली मंगाई है। एससीआई में सरकार की हिस्सेदारी खरीदने के लिए कंपनियां 13 फरवरी तक रुचि पत्र यानी एक्सप्रेशंस ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जमा कर सकती हैं। मालूम हो कि सरकार 2020 की शुरुआत में ही कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहती थी, लेकिन महामारी के चलते इसमें विलंब हुआ है।

विज्ञापन

 

हरे निशान पर कारोबार कर रहा है शेयर
निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) विनिवेश प्रक्रिया चालू वित्त वर्ष में पूरा करने को लेकर काम कर रहा है। इसका कारण जहां एक तरफ इसमें निवेशकों की रुचि है, वहीं दूसरी तरफ सौदे का आकार बड़ा नहीं है। शिपिंग कॉरपोरेशन का शेयर सोमवार को 82.65 पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। मौजूदा समय में शिपिंग कॉरपोरेशन बाजार पूंजीकरण 39.76 अरब रुपये है।

पिछले साल मिली थी विनिवेश की मंजूरी
सरकार की शिपिंग कॉरपोरेशन में हिस्सेदारी मूल्य करीब 2,500 करोड़ रुपये बैठती है। मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने पिछले साल नवंबर में शिपिंग कॉरपोरेशन में विनिवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण योजना के क्रियान्वयन में देरी हुई। 
विज्ञापन


ये है सरकार का लक्ष्य
वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में विनिवेश के जरिए 2.1 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अब तक केंद्रीय लोक उपक्रमों में अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर 11,006 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें