फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस गिफ्टः इस कंपनी ने प्रत्येक कर्मचारी को दिया 14 लाख का बोनस

Mon, 24 Dec 2018 06:35 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी स्थित एक कंपनी के सीईओ ने अपने कर्मचारियों को क्रिसमस के त्योहार पर 14 लाख रुपये का बोनस दिया है। मिशीगन स्थित फ्लोराक्राफ्ट नामक कंपनी के सीईओ ने बोनस के तौर पर 4 मिलियन डॉलर खर्च कर दिए। 

विज्ञापन


प्रत्येक कर्मचारी के खाते में ट्रांसफर हुए इतने रुपये

फ्लोराक्राफ्ट के सीईओ लियो श्योनहर ने कहा कि पूरे साल भर कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की है, जिसका प्रोत्साहन करने के लिए बोनस देने का फैसला किया गया है। कंपनी में कुल 200 कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रत्येक कर्मचारी को 20 हजार डॉलर (14 लाख रुपये) मिला है। हालांकि जो कर्मचारी 40 साल से जुड़े हुए हैं, उनको कंपनी ने 60 हजार डॉलर ( 42 लाख रुपये) दिए हैं।

25 फीसदी मिलेगा कैश

हालांकि कंपनी ने जो बोनस राशि दी है, उसका केवल 25 फीसदी ही उनको नगद मिलेगा। कंपनी बाकी की राशि को कर्मचारियों के रिटायरमेंट प्लान में निवेश करेगी। 
विज्ञापन


भारत में कर्मचारियों को मिलती है कार, घर

सूरत के हीरा कारोबारी और सबसे बड़ी हीरा कंपनी श्री हरे कृष्णा एक्सपोर्ट के मालिक सावजी ढोलकिया ने करीब 600 कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर कारें दी थीं। ढोलकिया ने कहा कि इस साल कुल 1500 कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के लिए चुना गया था।

कंपनी ने बाकी बचे 900 कर्मचारियों को फिक्सड डिपॉजिट सर्टिफिकेट दिया गया था। इस बार कंपनी कर्मचारियों को बोनस देने में करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने 2011 से अपने कर्मचारियों को दिवाली पर लॉयल्टी देना शुरू किया था। 2011 में कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 500 फ्लैट, 525 हीरे के जेवरात दिए थे। 2014 में 200 कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर फ्लैट मिला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें