फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजे: दिग्गज कंपनियों ने जारी किए नतीजे, जानिए फायदा हुआ या नुकसान

Sun, 09 May 2021 11:43 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

रिलाइंस होम फाइनेंस, रिलायंस कैपिटल, बंधन बैंक और डी-मार्ट ने मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 
विज्ञापन
तिमाही नतीजे - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलाइंस होम फाइनेंस, रिलायंस कैपिटल, बंधन बैंक और डी-मार्ट ने मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी उद्योगों को नुकसान हुआ है। लेकिन कुछ कंपनियों ने चुनौतियों को अवसर में बदला है। आइए जानते हैं इस दौरान कौन सी कंपनी फायदे में रही और किस कंपनी को नुकसान हुआ। 

विज्ञापन


रिलायंस कैपिटल
अनिल अंबानी द्वारा प्रवर्तित रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल ने बताया कि मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका शुद्ध घाटा कम होकर 1,649 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,179 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। रिलायंस कैपिटल ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल समेकित आय बढ़कर 5,163 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे एक साल पहले की समान तिमाही में 3,780 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का कुल व्यय 5,846 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,564 करोड़ रुपये हो गया।

रिलाइंस होम फाइनेंस
रिलाइंस होम फाइनेंस को मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में 444.62 करोड़ रुपये का शुद्ध घटा दर्ज किया है। कंपनी को मार्च 2020 में समाप्त तिमाही में भी 238.37 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध नुकसान हुआ था। अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल की इस अनुषंगी कंपनी को पिछले वर्ष दिसंबर तिमाही में भी 339.55 करोड़ रुपये का शुद्ध घटा हुआ था। आवास ऋण का कारेाबार करने वाली इस कांपनी इस समय ऋण समाधान प्रक्रिया के दौर से गुजर रही है।
विज्ञापन


कंपनी की कुल आय इस साल मार्च तिमाही में 42.4 फीसदी घटकर 162.08 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी अवधि में इसने 281.34 करोड़ रुपये की आय दिखायी थी। वित्त वर्ष 2020-21 में, कंपनी का एकीकृत शुद्ध घाटा कई गुना बढ़ते हुए 1,519.90 करोड़ रुपये रहा जबकि 2019-20 में यह 375.32 करोड़ रुपये था। वर्ष 2020-21 में कंपनी की कुल आय 840.43 करोड़ रुपये थी, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 1602.91 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन

बंधन बैंक 
बंधन बैंक ने बताया कि सूक्ष्म ऋण का कारोबार करने वाली इकाइयों के पास फंसे कर्ज को बट्टे खाते में डालने के लिए किए गए प्रावधान के चलते मार्च 2021 तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 80 फीसदी घटकर 103 करोड़ रुपये रह गया गया। अंतिम तिमाही में कारोबार प्रभावित होने के चलते बैंक का कर पश्चात मुनाफा वित्त वर्ष 2020-21 में 27.1 फीसदी घटकर 2,205 करोड़ रुपये रह गया।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी एस घोष ने कहा कि बैंक ने मार्च तिमाही में 1,929 करोड़ रुपये के कर्ज को बट्टे खाते में डाला, जिनमें से ज्यादातर सूक्ष्म वित्त खंड से है, क्योंकि बैंक नए वित्त वर्ष की शुरुआत एक साफ-सुथरे बहीखाते के साथ करना चाहता था। कर्ज को बट्टे खाते में डालने के चलते बैंक का कुल प्रावधान एक साल पहले की अवधि के 827 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,594 करोड़ रुपये हो गया, जिससे उसका मुनाफा प्रभावित हुआ।

डी-मार्ट
एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने बताया कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 52.56 फीसदी बढ़कर 41387 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी डी-मार्ट का परिचालन करती है। कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 271.28 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दिखाया था। एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च 2021 के में कंपनी की आय 18.47 फीसदी बढ़कर 7,411.68 करोड़ रुपये रही। पिछले वर्ष इसी अवधि में आय 6,255.93 करोड़ रुपये थी।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कुल खर्च 6,916.24 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के 5,957.53 करोड़ रुपये के खर्च से 16.09 फीसदी अधिक है। समीक्षाधीन अवधि में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 434.95 करोड़ रुपये हो गया जो पूर्व वित्तवर्ष की इसी तिमाही के 286.87 करोड़ रुपये के एकीकृत शुद्ध मुनाफे से 51.62 फीसदी अधिक है। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एकल आधार पर कंपनी की परिचालन आय 7,303.13 करोड़ रुपये थी, जो पहले के 6,193.53 करोड़ रुपये की तुलना में 17.92 फीसदी अधिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें