इंडियन एनर्जी एक्सचेंज
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 33 फीसदी बढ़कर 60.85 करोड़ रुपये रहा। आईईएक्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 45.61 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी की कुल आय मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 100.33 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 79.59 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में आईईएक्स का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 205.43 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 175.71 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आलोच्य वित्त वर्ष में 356.23 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 297.40 करोड़ रुपये थी।
शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
सार्वजनिक क्षेत्र की शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में 23 फीसदी घटकर 85.76 करोड़ रुपये रहा। एससीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 111 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की एकीकृत आय 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 900.73 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,391.85 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 696.09 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले 2019-20 में उसे 336.48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। एससीआई के निदेशक मंडल ने 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 0.25 रुपये प्रति इक्विटी लाभांश देने की सिफारिश की है।