फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुफ्थांसा का प्रस्ताव, कहा- खाली विमान भारत आकर यात्रियों को वापस लेकर जाएंगे यूरोप

Tue, 09 Jun 2020 03:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लुफ्थांसा समूह विमानन कंपनी ने एक प्रस्ताव दिया है जिसके तहत कंपनी के खाली विमान भारत आएंगे और यहां से केवल यूरोप जाने वाली उड़ानों से यात्रियों को गंतव्य स्थान पर पहुंचाएंगे। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में 23 मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लागू है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा की मांग बढ़ गई है। विदेश यात्रा की जल्दी खासकर उन प्रवासी भारतीयों को है जिन्हें व्यावसायिक या व्यक्तिगत कारणों से वापस जाना है।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि, 'लुफ्थांसा समूह ने प्रस्ताव दिया है कि यात्री रहित खाली विमान भारत आएं और यहां से केवल यूरोप जाने वाली उड़ानों में यात्रियों को लेकर जाएं। इस मामले में निर्णय लिया जाना बाकी है।' जर्मन विमानन कंपनी की ओर से प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब भारत में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


देश में इतनी हुई संक्रमितों की संख्या
मालूम हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,987 नए मामले सामने आए हैं और 266 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,66,598 हो गई है, जिनमें से 1,29,917 सक्रिय मामले हैं, 1,29,215 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 7,466 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें