फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्रा की सस्ती स्कीमें, जानिए इनके बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
जेट एयरवेज ने सस्ते टिकट की स्कीम को हवा क्या दी, इंडिगो भी इस उड़ान में शामिल हो गई। जेट एयरवेज के बाद अब इंडिगो ने भी सस्ते एयरटिकट की स्कीम लॉन्च की है।
विज्ञापन


इंडिगो की इस स्कीम के तहत कम से कम 1499 रुपए में टिकट बुक की जा सकती है, जिसके लिए कम से कम 90 दिन पहले टिकट बुक करनी होगी।

यह ऑफर दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, जयपुर और गोवा जैसे डिस्टिनेशन पर जाने वाले यात्रियों के लिए है। स्कीम के अनुसार दिल्ली से जयपुर का किराया 1499 रुपए है, जबकि दिल्ली से मुंबई तक का किराया 2953 रुपए है।
विज्ञापन

जेट एयरवेज का खास ऑफर

एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक आकर्षक स्कीम का एलान किया है। इसके तहत जो भी व्यक्ति अपनी यात्रा के दिन से 90 दिन पहले एयर टिकट बुक करवाता है, उसे इसका लाभ मिलेगा।

इस स्कीम के तहत टिकट कराने पर कम से कम 1933 रुपए में हवाई यात्रा की जा सकती है। यह स्कीम सिर्फ घरेलू उड़नों के लिए और इकोनॉमी क्लास के लिए है।

आपको इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए टिकट जेटएयरवेज की वेबसाइट या इसके एप्लिकेशन से ही बुक करनी होगी। ऑफर का लाभ उसी को मिलेगा जो 1 जुलाई 2015 के बाद की यात्रा के लिए टिकट बुक करेगा। शर्तों के अनुसार यह ऑफर बच्चों के लिए टिकट बुकिंग और ग्रुप बुकिंग करने पर लागू नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें