फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैक मा बने एशिया के सबसे रईस इंसान, कुछ दिन ही रहेंगे नंबर वन

Thu, 28 Apr 2016 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जैक मा बने एशिया के सबसे रईस इंसान - फोटो : getty
विज्ञापन
चीन की ऑनलाइन रिटेल कंपनी अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा एशिया के सबसे रईस इंसान बन गए हैं। हाल ही में कंपनी ने बिजनेस के लिए कुछ पूंजी एकत्र की है, जिसके चलते जैक मा सबसे रईस इंसान बने हैं। ब्लूमबर्ग के इंडेक्स के अनुसार जैक मा की कुल संपत्ति 33.3 अरब डॉलर यानी 2178 अरब रुपए है।
विज्ञापन


जैक मा ने वांग को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। वांग इस समय 32.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि हांगकांग के ली का-शिंग 29.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

हालांकि, जैक मा अधिक दिनों तक पहले नंबर नहीं रह सकेंगे, क्योंकि वांग अपने एंटरटेनमेंट के बिजनेस को पुनर्गठित करने की तैयारी में हैं। आपको बता दें कि जैक मा के पास अलीबाबा के 6.3 फीसदी शेयर हैं, जबकि एएनटी फाइनेंशियल में उनके 37.9 प्रतिशत शेयर हैं। आपको बता दें कि जल्द ही जैक मा अपनी कंपनी एएनटी फाइनेंशियल का आईपीओ लाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें