इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख
सलिल पारेख को मिले 10 करोड़ के शेयर
इंफोसिस ने कंपनी के सीईओ सलिल पारेख और सीओओ यूबी प्रवीण राव को भी स्टॉक ऑप्शन दिए हैं। सलिल को जहां 10 करोड़ रुपये के ईसोप्स दिए गए हैं, वहीं यूबी प्रवीण राव को चार करोड़ रुपये के शेयर दिए गए हैं।
इतना है सलिल पारेख का वेतन
सलिल पारेख ने जब 2018 में इंफोसिस की कमान संभाली थी, तब कंपनी ने उनके वेतन का भी खुलासा किया था। पारेख को कुल 16.25 करोड़ रुपये तक सैलरी मिलेगी। पीटीआई के मुताबिक कंपनी पारेख को वेतन के तौर पर 6.5 करोड़ रुपये की निश्चित रकम देगी और वित्त वर्ष 2018-19 के आखिर में 9.75 करोड़ रुपये वेरियेबल सैलरी के रूप में देगी।
पारेख को रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स के तौर पर 3.25 करोड़ रुपये भी मिलेंगे। बतौर वार्षिक प्रदर्शन इक्विटी अनुदान 13 करोड़ रुपये भी मिलेगा। पारेख को 9.75 करोड़ रुपये का वन टाइम इक्विटी ग्रांट (अनुदान) भी मिलेगा।
स्टॉक मुआवजे के तौर पर मिलने वाली राशि पारेख की कार्य अवधि के दौरान तय होगी। पारेख को पांच सालों के लिए नियुक्त किया गया है। पारेख के कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें दिए जाने वाली रकम भी स्पष्ट तौर पर बता दी गई है, अगर वे कंपनी के तय न्यूनतम लक्ष्यों को नहीं हासिल कर पाते हैं।
कंपनी के कहा है कि कंपनी छोड़ने के छह महीनों तक वे किसी अन्य प्रतिद्वंद्वी कंपनी में काम नहीं करेंगे। इंफोसिस ने कहा है कि वे कंपनी छोड़ने के बाद उन ग्राहक कंपनियों के साथ या उनके लिए भी काम नहीं करेंगे जिनको इंफोसिस में नौकरी के आखिरी 12 महीनों के दौरान उन्होंने सेवाएं दी हैं।