फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो की अनूठी पहल, गरीब लोगों के शव मुफ्त पहुंचाएगा उनके घर

Sat, 14 Jan 2017 07:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की जेब का ध्यान रखने वाली एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने किफायती हवाई यात्रा उपलब्ध करवाने के साथ एक और नया अच्छा काम किया है। बता दें कि इंडिगो ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक अनोखी पहल की शुरुआत की है।
विज्ञापन


इस पहल के चलते इंडिगो ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर 'आखिरी आहुती' नाम से एक स्कीम लॉन्च की है। आपको बता दें कि इस स्कीम में इंडिगो पूर्वोत्तर के गरीब निवासियों की दिल्ली में मौत को बाद उनके शव को मुफ्त में उनके घर पहुंचाएगा।

कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि 'आखिरी आहुती' एक मानवीय पहल है। 'पूर्वोत्तर के निवासियों की दिल्ली में मौत की कई घटनाएं सामने आती हैं। जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। कंपनी का कहना है कि गरीबी की वजह से परिजन अपने रिश्तेदारों के शव लेने नहीं आ पाते।जिसकी वजह से परिजनों की गैर-मौजूदगी में ही दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाता है।
विज्ञापन


कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि  दिल्ली पुलिस की पूर्वोत्तर इकाई की सिफारिश मात्र से इंडिगो शव को उसके घर पहुंचा देगा। खबरों की मानें तो पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों से लगभग 12 लाख से ज्यादा लोग दिल्ली के बीपीओज,मॉल्स, प्राइवेट कंपनियों, अस्पतालों, होटलों, रेस्त्राओं में और सिक्यॉरिटी गार्ड्स के रूप में काम करते हैं।

जबकि इंडिगो के डायरेक्टर आदित्य घोष ने जारी अपने बयान में कहा है कि पूर्वोत्तर के गरीब लोगों की आखिरी यात्रा में इंडिगो को दिल्ली पुलिस की मदद करते हुए बहुत गौरवान्वित महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें