फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 गुना बढ़ा इंडिगो का मुनाफा, 44 फीसदी बढ़ गई कमाई

Fri, 19 Jul 2019 05:10 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की दिग्गज लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो को वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 43 गुना ज्यादा मुनाफा हुआ है। कंपनी की आय में भी 44 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को जारी अपने वित्तीय नतीजों में कहा है कि उसका मुनाफा टैक्स काटने के बाद 1203.10 करोड़ रुपये रहा जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में केवल 27.80 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


वहीं कमाई में भी 44.7 फीसदी का उछाल देखने को मिला और यह 9420.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 30.3 फीसदी ज्यादा कैपेसिटी बढ़ाने पर मिला है। कंपनी के सीईओ रंजॉय दत्ता ने कहा कि यह अभी तक कंपनी का सबसे ज्यादा दर्ज किया हुआ मुनाफा है। यात्रियों व कार्गो से होने वाली कमाई में उछाल के कारण ही ऐसा देखने को मिला है। 

कंपनी ने कहा कि उसे यात्रियों को टिकट बेचने से 8,445.10 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो कि 46.4 फीसदी ज्यादा है। सेबी और कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय द्वारा कंपनी के परिचालन को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में इंटरग्लोब एविएशन ने कहा कि वो इनका जवाब तय समय में दे देगी। इससे कंपनी के वित्तीय नतीजों पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें