एचडीएफसी लाइफ
एचडीएफसी लाइफ ने अपने कर्मचारियों के लिए 'डॉक्टर ऑन कॉल, कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा, मेडिक्लेम ई-कार्ड और अस्पताल में भर्ती की सुविधा जैसे कदम उठाए थे। चुनिंदा शहरों में 'ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर' की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।
कैपजेमिनी
परामर्श और प्रौद्योगिकी कंपनी कैपजेमिनी ने केंद्रीकृत अखिल भारतीय कमांड सेंटर बनाया है। इसके जरिए कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों को चिकित्सा आपात स्थिति में मदद कर रही है।
जेएसडब्ल्यू
जेएसडब्ल्यू के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी दिलीप पटनायक ने कहा, 'संयंत्रों में हमने पाली को अलग-अलग किया है। सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। साथ ही प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है ताकि लोगों का आमना-सामना कम-से-कम हो।' कंपनी अपने सभी कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों तथा सहयोगियों के टीके का खर्चा वहन कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि टीककरण अभियान सभी संयंत्रों में तेजी से चले।
स्पाइसजेट
विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए 17 मई से कंपनी प्रायोजित टीकाकरण अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत दिल्ली और गुरुग्राम से होगी, जो स्पाइसजेट का मुख्यालय है और इसके साथ ही उसके नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर विमानन कंपनी के कर्मचारियों को इसमें शामिल किया जाएगा।