फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी पास 94 साल के इस बुजुर्ग CEO की सैलरी आदि गोदरेज से भी ज्यादा

Tue, 17 Jan 2017 08:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमडीएच
विज्ञापन
महाशियां दी हट्टी (एमडीएच मसाले) के 94 वर्षीय मालिक धर्मपाल गुलाटी वित्त वर्ष 2015-16 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले शख्स बन गए हैं। इनकी कंपनी ने जहां पिछले वित्त वर्ष में 213 करोड़ रुपये का लाभ कमाया, वहीं गुलाटी की सैलरी भी एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) सेक्टर में काम करने वाली अन्य कंपनियों के सीईओ से भी ज्यादा है।
विज्ञापन


इनमें गोदरेज कंज्यूमर के आदि गोदरेज और विवेक गंभीर, हिंदुस्तान यूनिलिवर के संजीव मेहता और आईटीसी के वाई सी देवेश्वर शामिल हैं।

गुलाटी के पास है कंपनी में 80 फीसदी हिस्सेदारी

एमडीएच स्कूल
गुलाटी के पास एमडीएच की 80 फीसदी हिस्सेदारी है। मसालों के अलावा, कंपनी ने 20 स्कूल और एक अस्पताल भी खोला हुआ है। गुलाटी इतना कमाने के बाद भी अपनी सैलरी का 90 फीसदी हिस्सा चैरिटी में दे देते हैं। कंपनी की देशभर में 15 फैक्ट्रियां हैं और इसके अलावा दुबई व लंदन में ऑफिस हैं।

एमडीएच की शुरुआत 1919 में पाकिस्तान के सियालकोट में एक छोटी सी दुकान के रुप में हुई थी। 60 साल में गुलाटी ने कंपनी को देश-विदेश में लोकप्रिय कर दिया है।
विज्ञापन

60 से ज्यादा उत्पाद बनाती है एमडीएच

एमडीएच की पुरानी दुकान
एमडीएच 60 से ज्यादा उत्पाद तैयार करती है जो देशभर में मौजूद 1000 डीलरों के जरिए सप्लाई करती है। इसके अलावा कंपनी के प्रॉडक्ट 100 देशों में एक्सपोर्ट भी होते हैं। महाशयजी के नाम से मशहूर गुलाटी की पहचान एक ऐसे मेहनती उद्यमी के तौर पर है जो फैक्ट्री, बाजार और डीलर्स का नियमित दौरा करते हैं।

वह रविवार को भी फैक्ट्री जाते हैं। जब तक उनको इस बात की तसल्ली नहीं मिल जाती है कि कंपनी में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है, उन्हें चैन नहीं पड़ता है। कंपनी की कुल आय 1500 करोड़ है।  गुलाटी के बेटे कंपनी का हर कामकाज संभालते हैं वहीं उनकी 6 बेटियां डिस्ट्रिब्यूशन का काम संभालती हैं। गुलाटी आर्य समाज से सक्रिय रुप से जुड़े हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें