फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक मनी और करप्शन रोकने के लिए सरकार को दीजिए आइडिया, मिलेगा 2 लाख का इनाम

Mon, 20 Nov 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
money
विज्ञापन
नोटबंदी का एक साल होने के बाद ब्लैक मनी और करप्शन को देश में जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने आम जनता से सुझाव मांगे हैं। इन सुझावों पर न केवल केंद्र सरकार अमल करेगी बल्कि वो आपको इनाम भी देगी।
विज्ञापन


इन सुझावों को भेजने के लिए आपको थोड़ा सा क्रिएटिव होना पड़ेगा, क्योंकि सुझाव मांगने और इस कदम से क्या फर्क पड़ा इसका कहने का तरीका थोड़ा अलग है। आपको 30 नवंबर तक ये सुझाव और अपने विचार केंद्र सरकार के पास भेजने पड़ेंगे। 

मिलेगा 2 लाख रुपये का इनाम 
केंद्र सरकार की वेबसाइट www.mygov.in पर दी गई जानकारी के अनुसार काले धन के प्रसार और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जनता से आइडिया मांगे हैं। इसके लिए थीम बेस्ड चार कैटेगिरी हैं, जिनके तहत आपको अपना आवेदन भेजना है।  
विज्ञापन


प्रत्येक कैटेगिरी में आने वाले बेस्ट 8 आइडिया को इनाम के तौर पर कैश प्राइज दिया जाएगा। इसमें पहला इनाम 2 लाख रुपये, दूसरा इनाम एक लाख रुपये और तीसरा इनाम पचास हजार रुपये का है। इनके अतिरिक्त पांच अन्य लोगों को 25 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

लिखना होगा 1200 शब्दों का निबंध

पहली कैटेगिरी में 1200 शब्दों का निबंध लिखना होगा। इसमें प्रतियोगी सरकार द्वारा उठाए गए काले धन और करप्शन को रोकने के लिए कदमों की जानकारी देने के अलावा अपने भी आइडिया दे सकता है। निबंध लिखने के बाद इसको पीडीएफ फॉर्मेट में सबमिट करना होगा। निबंध हिंदी या फिर अंग्रेजी भाषा में टाइप अथवा हाथ से लिखना होगा। 

कार्टून, पोस्टर के जरिए भी दें आइडिया
अगर आप इतना लंबा निबंध नहीं लिख सकते हैं तो फिर दूसरी कैटेगिरी के तहत कार्टून, पोस्टर, कैरिकेचर अथवा आर्टवर्क के जरिए भी इसमें भाग ले सकते हैं। ये तैयार करने के बाद आपको माईजीओवी.इन पर जाकर के आपको पीडीएफ, पीएनजी अथवा जेपीईजी फॉर्मेट में सबमिट करना होगा। 

बना सकते हैं वीडियो
अगर आपके पास बढ़िया कैमरा या फिर स्मार्टफोन है और वीडियो एडिटिंग के बारे में जानकारी है तो फिर तीसरी कैटेगिरी के तहत 4 मिनट की अवधि का एक बढ़िया से वीडियो बनाकर के भी भेज सकते हैं। वीडियो बनाने के बाद आपको इसे यूट्यूब पर अपलोड करना होगा और इसका लिंक साइट पर भेजना होगा। वीडियो की स्क्रिप्ट हिंदी अथवा अंग्रेजी में होनी चाहिए। 

लिखकर भेज सकते हैं कविता 
अगर आपको शेयरों शायरी अथवा कविता लिखने का शौक है तो फिर चौथी कैटेगिरी के तहत आप हिंदी अथवा अंग्रेजी में कविता लिखकर के भेज सकते हैं। कविता ऐसी लिखनी होगी, कि बाद में इससे ऐंथम बनाया जा सके। इसको पीडीएफ फॉर्मेट में सबमिट करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें