महज एक मिनट के लिए गूगल डॉट कॉम के मालिक बने गुजरात के सन्मय वेद को गूगल ने आठ लाख रुपये का पुरस्कार दिया है। पिछले साल सितंबर में गूगल डोमेंस पर ही उसने यह डोमेन सिर्फ 12 डॉलर (करीब 800 रुपये) में खरीदी थी। अपनी भूल का एहसास होने के बाद गूगल ने डोमेन की बिक्री निरस्त कर दी थी।
कंपनी ने पहले 6,006 डॉलर (करीब 4 लाख रुपये) का पुरस्कार दिया, लेकिन जब सन्मय ने यह राशि दान में देने की बात कही, तो गूगल ने यह राशि दोगुनी कर दी।
गुजरात के कच्छ क्षेत्र के रहने वाले सन्मय वेद ने सितंबर महीने में यह कारनामा कर दिखाया था। उन्होंने गूगल डोमेंस पर खोजते समय पाया कि गूगल डॉट कॉम डोमेन बिक्री के लिए उपलब्ध है। सन्मय ने महज 12 डॉलर में यह डोमेन खरीद लिया।