फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GE के इमलैट बन सकते हैं UBER के नए सीईओ, इसलिए पड़ रहे हैं सब पर भारी

Sat, 29 Jul 2017 12:04 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
uber - फोटो : uber
विज्ञापन
ऐप बेस्ड टैक्सी एग्रीगेटर कंपनी उबर के नए सीईओ को तलाशने की कवायद खत्म सी हो गई है। उबर ने जीई इलेक्ट्रोनिक के सीईओ जेफरी इमलेट के अलावा पांच अन्य लोगों के नामों का चयन किया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक उबर ने जिन नामों का चयन किया है, उनमें से केवल इमलेट का नाम सबसे आगे चल रहा है। 
विज्ञापन


इमलेट के अलावा दूसरा बड़ा नाम एचपी की सीईओ मेग विटमैन का चल रहा है। हालांकि विटमैन ने खुद ही कह दिया है कि वो इस रेस में शामिल नहीं है। गुरुवार को हुई बोर्ड की मीटिंग में इस बात पर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग में जिन नामों की चर्चा की गई उनमें बोर्ड के सभी सदस्यों में एक राय नहीं बन पाई।  61 साल के इमलैट अगले महीने जीई के सीईओ पद से हटने वाले हैं। वो इस पद पर 2001 से हैं।  

सीईओ ने दिया था इस्तीफा
मोबाइल ऐप ट्रेवलिंग कंपनी उबर के सीईओ और को-फाउंडर ट्रैविस कैलनिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कंपनी के अंदर यौन उत्पीड़न के मामलों की अनदेखी करना ट्रैविस को भारी पड़ गया था। कंपनी के शेयर होल्डर्स ने ट्रैविस के इस रवयै का काफी विरोध किया था। 
विज्ञापन


यूएस मीडिया में चल रही रिपोर्ट के अनुसार, उबर के बड़े निवेशकों ने ट्रैविस पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया था।  हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ जिसकी वजह से वो छुट्टी पर थे। इस्तीफे के बाद भी वो बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में रहेंगे और वोटिंग के ज्यादातर शेयर उनके पास ही होंगे। वेंचर कैपिटल फर्म बेंचमार्क ने कैलनिक का जबर्दस्त विरोध किया। 

2009 में शुरू की थी ऐप आधारित टैक्सी सेवा
ट्रैविस ने 2009 में सबसे पहले ऐप आधारित टैक्सी सेवा शुरू की थी। देखते ही देखते अमेरिका के अलावा भारत सहित कई देशों में उबर की सर्विस काफी प्रसिद्ध हो गई है। भारत में इसे ओला से सीधी टक्कर मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें