फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में चलेगा हाई स्पीड इंटरनेट, जानिए क्या है ये नया प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के महत्वाकांक्षी ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को गति देते हुए सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक पश्चिमी और दक्षिण भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सुविधा के लिए 100 वाइ-फाई हॉटस्पाट लगाने में बीएसएनएल की मदद करेगी। फेसबुक सालाना पांच करोड़ रुपये बीएसएनसल से बैंडविथ खरीदने में खर्च करेगा।
विज्ञापन

 
बीएसएनएल के चेयरमैन और एमडी अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि फेसबुक ने पश्चिम और दक्षिण भारत के गांवों में 100 वाइ-फाई हॉट स्पॉट्स के लिए हमसे साझेदारी की है। वे प्रत्येक हॉटस्पॉट के बीएसएनएल बैंडविथ के लिए हमें सालाना पांच लाख रुपये देंगे। हॉटस्पॉट बीएसएनएल के चुने गए वेंडर क्वाड जेन की ओर से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

फेसबुक देगा पैसा

श्रीवास्तव ने कहा कि इस समझौते के तहत हम पहले ही 25 हॉट स्पॉट्स लगा चुका है। उन्होंने कहा कि फेसबुक सिर्फ उन्हें प्रायोजन कर रहा है और वह राजस्व में कोई हिस्सा नहीं लेगा। इस संबंध में फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि फेसबुक और बीएसएनएल के बीच तीन साल करार है और यह आगे दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

फेसबुक के इस कदम को नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में अमेरिका दौरे पर गए नरेंद्र मोदी ने अपने इस अभियान के सिलसिले में फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग से भी मिले थे। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले भारत यात्रा पर आए जुकरबर्ग ने भी इस अभियान के प्रति अपनी कटिबद्धता जताई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें