फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने में Facebook का प्रॉफिट 300 करोड़ डॉलर के पार, 200 करोड़ हुआ यूजर बेस

Thu, 27 Jul 2017 05:30 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के प्रॉफिट साल की दूसरी तिमाही में 71 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी को पिछले तीन महीने में 300 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ, वहीं यूजर बेस भी 200 करोड़ के पार हो गया। 
विज्ञापन


कंपनी को दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में 390 करोड़ डॉलर का मुनाफा हुआ। मोबाइल वीडियो एड्स की सेल्स में बढ़ोत्तरी का फेसबुक को खासा फायदा मिला है। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक के लिए साल की पहली छमाही और वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही काफी अच्छी रही। फेसबुक यूजर का आंकड़ा 2 अरब के पार जा चुका है। 

जुकरबर्ग ने कहा कि यह आंकड़ा बीते वर्ष कि तुलना में 17 फीसद ज्यादा है। फेसबुक का अधिकांश राजस्व विज्ञापनों से आया है और इसका 87 फीसद मोबाइल डिवाइसेस पर दिए गए विज्ञापनों से आया है।
विज्ञापन


फेसबुक नई-नई तकनीकों में निवेश कर रहा है। इनमें मैसेंजर, व्हाट्सएप और वर्चुअल रियल्टी मेकर ऑक्यूलस शामिल है। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक जल्द ही अपना खुद का स्मार्ट स्पीकर बना सकता है। यह गूगल होम और अमेजन एको को टक्कर दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें