सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी लेने की योजना बना रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 31 मार्च, 2020 तक जियो को कर्ज मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है।
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक अरबों डॉलर में रिलायंस जियो की हिस्सेदारी लेने पर विचार कर रही है। बर्न्सटाइन के विश्लेषकों ने रिलायंस जियो का 60 अरब डॉलर का मूल्यांकन किया है। रिलायंस जियो और फेसबुक ने इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्र ने कहा कि लॉकडाउन से इस सौदे में देरी हो सकती है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने अक्तूबर में अपनी सभी डिजिटल पहलों और ऐप्स को एक ही इकाई के अधीन लाने के लिए एक नई सहायक कंपनी बनाने और इस नई इकाई में 1.08 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।