फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस के राइट्स इश्यू की ग्रैंड एंट्री, निवेशकों में लगी खरीदने की होड़

Wed, 20 May 2020 08:27 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के राइट्स इश्यू को बुधवार को निवेशकों का बंपर साथ मिला। आरआईएल ने भारतीय प्रतिभूति, विनिमय बोर्ड (सेबी) और राईट्स इनटाइटलमेंट (आरई) प्लेटफार्म पर धमाकेदार एंट्री की। राईट इश्यू, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) में कारोबार के पहले दिन आरई 39.53 फीसदी ऊपर 212 रुपये पर पर बंद हुआ। कारोबार की शुरुआत में यह 158.05 रुपए पर खुला। इसके बाद पूरे दिन भर इसे निवेशकों का साथ मिलता रहा। दिन के अंत तक यह 212 रुपये पर बंद हुआ।

विज्ञापन



दरअसल इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने राइट्स इश्यू को लेकर अपने शेयरधारकों को बड़ी राहत दी थी। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी ने राइट्स इश्यू में शेयर खरीदने वाले शेयरधारकों को तीन किस्तों में राशि का भुगतान करने का विकल्प दिया। यहां ध्यान देना जरूरी है कि इश्यू के आवेदन के समय आवेदकों को 25 फीसदी राशि देनी होगी। अगर इन सारी चीजों को आसान भाषा में समझें तो अगर आपको राइट्स इश्यू का एक शेयर खरीदना है, तो आपको पहले 25 फीसदी बुकिंग की राशि देनी होगी, लेकिन बाकी की राशि को आप अगले साल दो किस्तों में जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें