फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: हवाई टिकट रद्द करने का शुल्क माफ करने पर कंपनियां करेंगी विचार

Fri, 13 Mar 2020 03:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों से टिकट रद्द करने और यात्रा तारीख में बदलाव को लेकर लगने वाले शुल्क को माफ करने या अन्य कोई प्रोत्साहन देने पर विचार करने को कहा है।

विज्ञापन


डीजीसीए ने एक परिपत्र में यात्रियों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए विमानन कंपनियों से इस पर विचार करने तथा उपयुक्त निर्णय करने को कहा है। नियामक की ओर से 12 मार्च को जारी परिपत्र भारत को या यहां से उड़ान भरने वाली सभी अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों को भेजा गया है।

इसमें कहा गया है, 'मौजूदा हालात में यह उपयुक्त होगा कि विमानन कंपनियां टिकट रद्द करने और यात्रा तारीख में बदलाव को लेकर लगने वाले शुल्क को माफ कर अपने यात्रियों की मदद करें अथवा वे कोई अन्य प्रोत्साहन देने पर विचार करें।'
विज्ञापन


भारत में मरीजों की संख्या 75 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 75 हो गई है। इसके अलावा कर्नाटक में गुरुवार को एक मरीज की मौत हो गई, जबकि केरल में तीन मरीज ठीक हो गए हैं। उधर दिल्ली सरकार ने आईपीएल मैचों की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कोरोना को लेकर आपात बैठकों का दौर जारी है। 

प्रतिदिन केंद्र सरकार के पांच मंत्रालय करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
कोरोना वायरस को लेकर विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय रोजाना प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसका निर्णय शुक्रवार को हुए कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें