फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीसीए ने इंडिगो के तीन पायलटों और दो इंजीनियरों को किया निलंबित

Wed, 18 Sep 2019 04:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिगो
विज्ञापन

विमानन नियामक डीजीसीए ने मार्च से लेकर अब तक हुई अलग-अलग घटनाओं में ए320 नियो विमानों के प्रैट और विटनी इंजनों में कंपन की सूचना न देने की वजह से इंडिगो के तीन पायलटों और दो विमान रखरखाव इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन पायलटों कैप्टन कृष्ण अर्जुन रेड्डी, कैप्टन संजय गुप्ता और कैप्टन पंकुल नाग को अपने ए320 नियो विमानों के पीडब्ल्यू इंजनों में हुए कंपन के बारे में न बताने के लिए निलंबित कर दिया गया है।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि नाग को तीन महीनों के लिए निलंबित किया गया है जबकि रेड्डी और गुप्ता को संबंधित घटनाओं की तारीख से लेकर छह महीने की अवधि के लिए निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


गोएयर और इंडिगो के पीडब्ल्यू इंजन वाले ए320 नियो विमानों में 2016 से ही जमीन के साथ-साथ हवा में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिससे इनमें से कुछ विमानों का परिचालन बंद करना पड़ा। इन विमानों को 2016 में बेड़े में शामिल किया गया था। इस साल 30 अगस्त तक इंडिगो और गोएयर के भारत में पीडब्ल्यू इंजनों वाले क्रमश: 92 और 35 ए320 नियो विमान थे। ऐसे कुल 436 विमान वैश्विक स्तर पर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें