हालांकि इन सबके बावजूद कंपनी ने इस साल डेयरी और रेडीमेड गारमेंट सेक्टर में भी प्रवेश किया है। धनतेरस के दिन दिल्ली के पीतमपुरा में पतंजलि ने अपना पहला ब्रांडेड कपड़ों का रिटेल स्टोर परिधान खोला था। इस स्टोर में तीन हजार तरह के कपड़ों की वैरायटी लेकर के आए हैं।
इसमें किड्सवेयर, महिलाओं के परिधान, पुरुषों के सभी कपड़े, योगा वेयर, फेंसी ड्रेस शामिल होंगी। इस स्टोर में लंगोट से कोट तक और पार्टी वेयर कपड़े मिलेंगे। कपड़े भारतीय शैली को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे और यह पूरी तरह से स्वदेशी हैं।
पतंजलि के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार लाख लीटर तरल दूध बाजार में बिक्री के लिए जारी किया जाएगा। धीरे-धीरे इसकी क्षमता में बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी की योजना अगले छह महीने में इस कारोबार को 500 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की है।
दूध-दही से लेकर फ्रोजन मटर तक
कंपनी का दावा है कि सारे उत्पादों में किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है और ग्राहकों को शुद्ध उत्पाद मिलेंगे। पतंजलि आर्युवेद के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने बताया कि लोगों को गाय का शुद्ध दूध और इससे बने उत्पाद अब बहुत ही कम दर पर मिलेंगे। कंपनी ने फ्रोजन मटर, अन्य कटी सब्जियां और फ्रेंच फ्राइज जैसे उत्पाद भी लांच कर दिए हैं।
लांच किए यह उत्पाद भी
डेयरी प्रॉडक्ट के अलावा कंपनी ने पशु आहार, दिव्य जल के नाम से बोतलबंद पानी और अन्य उत्पादों को लांच किया है। बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने देश में कार्यरत अन्य सभी बड़ी कंपनियों को शीर्षासन करा दिया है। लांच से पहले बाबा रामदेव ने खुद गाय का बाल्टी में दूध निकाल कर दिखाया।
नए साल में आईपीओ लेकर आएगी पतंजलि
बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी कंपनी एक महीने के अंदर अपना आईपीओ लेकर के आएगी, जिससे वो बाजार से पूंजी जुटा सके। बाबा रामदेव ने साथ ही अगले दो साल में देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर को पीछे करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही वो 2025 तक पतंजलि को विश्व की सबसे बड़ी एफएमसीजी ब्रांड बनने का लक्ष्य रखा है। बाबा रामदेव ने संकेत देते हुए कहा कि वो नए साल में एक 'अच्छी खबर' सभी को देंगे।