फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायरस मिस्त्री ने टाटा ग्रुप से तोड़ा नाता, सभी कंपनियों के बोर्ड से दिया इस्तीफा

Mon, 19 Dec 2016 09:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने टाटा की सभी कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है ‌कि टाटा की कई कंपनियों के बोर्ड ने इस हफ्ते ईजीएम बुलाई थी ताकि सायरस को बोर्ड से हटाया जा सके। इस्तीफे के बाद सायरस ने कहा कि वह टाटा के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन


मेरे प्रयासों को गलत तरीके से लिया गया इस वजह से मुझे हटाया गया। उन्होंने साथ ही कहा कि लोगों को ये नहीं पता कि मैने कंपनी में जारी गवर्नेंस समस्या के लिए पिछले दिनों कितना काम किया है। लोगों के मेरे प्रति रवैये से उनकी मानसिकता जाहिर होती है।

बोर्ड मीटिंग में हिस्सा न लेकर मैने ये साबित कर दिया है कि मैं कुर्सी की लड़ाई नहीं लड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि टाटा संस बोर्ड ने सायरस को 24 अक्टूबर को चेयरमैन पद से हटा दिया था। तभी से दोनों के बीच उठा-पठक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


My efforts were aimed at reforming the system, which may well be the reason for my removal: Cyrus Mistry— ANI (@ANI_news) December 19, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें