पीवीआर द्वारा चार नई स्क्रीन खोलने के बाद 16 मार्च को पीवीआर के शेयर की कीमत में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गौरतलब हो कि हाल ही में कंपनी के शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर 1,045.85 रुपये पर पहुंच गए थे। कंपनी ने इंदौर स्थित पीवीआर ट्रेजर आइलैंड मॉल में 4 नई स्क्रीन खोलने है।
कंपनी के अब इंदौर में नौ स्क्रीन होगी, जिसमें दो सामान्य स्क्रीन होंगी और दो खास फॉर्मेट वाली स्क्रीन होंगी। इनमें दो पीवीआर प्लेहाउस स्क्रीन और दो पीवीआर 4डीएक्स वाली स्क्रीन शामिल होगी।
कंपनी की स्क्रीन में बढ़ोतरी करने से, पीवीआर की पश्चिमी क्षेत्र में स्थित अपनी 61 संपत्तियों में 258 स्क्रीन हो जाएंगी। फिलहाल मध्य प्रदेश में पीवीआर की चार संपत्तियां है, जिनमें अब स्क्रीन की संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी।
हालांकि कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एहतियाती कदम उठाते हुए सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। लेकिन जल्द ही आदेश आने के बाद नई स्क्रीन संचालित होने लगेंगी।
तीन बजकर 22 मिनट पर पीवीआर के शेयर 1,448.75 रुपये थे, जिसमें 159.90 रुपये की बढ़ोतरी हुई।