इस साल के बजट से पहले देश भर की
कंपनियां नोटबंदी के असर से पूरी तरह बाहर निकल आई हैं। कंपनियों द्वारा
शेयर बाजार में घोषित नतीजों से तो ऐसा ही लगता है।
कच्चा माल हो रहा है महंगा
हालांकि कच्चा माल लगातार महंगा हो रहा है। खासतौर पर एफएमसीजी कंपनियों का हाल सही नहीं है। इनपुट कॉस्ट बढ़ने से कंपनियों की तैयार माल पर लागत बढ़ गई है। लेकिन ज्यादा बिक्री होने से इन कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है।
लगातार बढ़ रही है डिमांड
नोटबंदी के बाद से जिस तरह डिमांड में गिरावट देखी गई थी, उसके मुकाबले अब एक साल बाद डिमांड में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में शुमार हिंदुस्तान यूनिलीवर के मुताबिक बड़ी कंपनियों के अलावा छोटी कंपनियों के प्रोडक्ट्स भी बड़ी संख्या में बिकने लगे हैं।