फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोका कोला ने सलमान को दिया झटका, रिन्यू नहीं किया करार

Thu, 20 Oct 2016 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सलमान ख्‍ाान
विज्ञापन
शीतल पेय बनाने वाली कोका-कोला ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को झटका दिया है। कंपनी ने उनसे आगे करार करने से मना कर दिया है। वह पिछले चार सालों से थम्स अप के ब्रांड एंबेसडर थे।
विज्ञापन


कंपनी अब सलमान की जगह युवा अभिनेता रणवीर सिंह को लेने के लिए उनसे बात कर रही है। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान के साथ कंपनी का अनुबंध पिछले माह खत्म हो गया था और कंपनी ने इस अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाया था।

कोका कोला इंडिया से संपर्क किए जाने पर कंपनी ने किसी भी टिप्पणी से इंकार कर दिया। एक सूत्र ने कहा कि कंपनी ने अपनी यूवा छवि को देखते हुए यह फैसला लिया है। वहीं कुछ सूत्रों के अनुसार सलमान से कोका-कोला ने करार आगे न बढ़ाने का फैसला पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में उनके बोलने पर हुए विवाद के कारण लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें